गाजियाबाद निगम दिवाली से पहले शहर की 167 सड़कों को करेगा गड्ढा मुक्त, साढ़े 11 करोड़ रुपए होंगे खर्च

अच्छी खबर : गाजियाबाद निगम दिवाली से पहले शहर की 167 सड़कों को करेगा गड्ढा मुक्त, साढ़े 11 करोड़ रुपए होंगे खर्च

गाजियाबाद निगम दिवाली से पहले शहर की 167 सड़कों को करेगा गड्ढा मुक्त, साढ़े 11 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Google Image | Symbolic Photo

Ghaziabad News : गाजियाबाद शहर को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने मुहिम तेज कर दी है। हाल ही में नगर निगम ने टूटी हुई सड़कों को गड्ढा मुक्त के लिए सड़कों का सर्वे किया था। सर्वे के अनुसार शहर की करीब 167 सड़कें बुरी तरह से टूटी हुई है। निगम ने इन सब सड़कों को ठीक करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 

साढ़े 11 करोड़ रुपए खर्च होंगे
निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी ने बताया कि अब शहर में सड़क सुधार का काम चल रहा है। इसके लिए सभी सड़कों को ठीक कराने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। सभी सड़कों को ठीक करने के लिए नगर निगम करीब साढ़े 11 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है।

167 सड़कें टूटी हुई
इस बार काफी तेजी से बरसात का दौर लंबा चला है। पहली बार ऐसा हुआ कि गाजियाबाद में अक्टूबर महीने में भी बरसात हो रही है। बरसात के इसी दौर के कारण इस बार सड़कें भी अधिक टूटी है। पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में शहर की सड़कें टूटी हुई है। पिछले वर्ष बरसात से केवल 97 सड़कें टूटी थी। मगर इस बार सख्यां डबल हो गई है। इस बार 167 सड़कें टूटी हुई है। 

दीवाली से पहले होंगी गड्ढा मुक्त
निगम प्रशासन का दावा है कि निगम की इतनी बड़ी संख्या में सड़कें टूटी कि इन्हें ठीक कराने में भी समय लग रहा है। दीवाली से पहले ही नगर निगम शहर की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर देगा। इसके लिए जोनवार स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन अगर ऐसा कर देगा तो दीवाली पर इस बार कोई भी सड़क शहर की टूटी नहीं मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.