ISRO की टीम में गाजियाबाद के दंपत्ति भी शामिल, तनीषा और शुभजीत ने निभाई भूमिका

Ghaziabad News : ISRO की टीम में गाजियाबाद के दंपत्ति भी शामिल, तनीषा और शुभजीत ने निभाई भूमिका

ISRO की टीम में गाजियाबाद के दंपत्ति भी शामिल, तनीषा और शुभजीत ने निभाई भूमिका

Tricity Today | Tanisha and Shubhjeet

Ghaziabad News :  चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद देशभर में लोग खुशी से झूम उठे। गाजियाबाद के लोगों के लिए ये खुशी दोगुनी हो गई है। गाजियाबाद के दो होनहारों ने भी इसरो का हिस्सा बनकर गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। चंद्रयान-3 अभियान की इस टीम में गाजियाबाद की तनीषा भाटिया और सुभजीत भी शामिल रहे। 

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दी बधाई
इस बात की जानकारी जैसे ही गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को मिली, वह बेहद खुश हुए और इसरो की टीम में शामिल गाजियाबाद की तनीषा भाटिया और सुभजीत के घर वालों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जानकर उन्हें बेहद खुशी हुई कि विश्व में देश का नाम ऊंचा करने वाले चंद्रयान-3 की इस टीम में गाजियाबाद की तनीषा भाटिया और सुभजीत भी शामिल रहे। दोनों ने ही गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। इसके लिए तनीषा और सुभजीत के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी ढेर सारी बधाई देता हूं।

गाजियाबाद घर पर लगी बंधाइयां देने वालों का तांता 
इसरो की टीम में राजनगर के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक राजेश भाटिया की पुत्री तनीषा भाटिया एवं उनके दामाद शुभजीत भी शामिल रहे। राजेश भाटिया का कहना है कि उनकी बेटी तनीषा ने शुरुआती शिक्षा सेंटपॉल और डीपीएसजी से ग्रहण की है। तनीषा शुरू से ही नई खोज करती रहती थी और बचपन से ही तनीषा का सपना था कि वह एक दिन बड़ी खोज अवश्य करेगी। उनकी बेटी और दामाद चंद्रयान दो के साथ ही चंद्रयान-3 की टीम में भी शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटी तनीषा सेंसर और कैमरे पर काम कर रही थी। इस अभियान में तनीषा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.