गाजियाबाद के डीएम की हालत बिगड़ी, कौशांबी के अस्पताल में भर्ती कराया गया

बड़ी खबरः गाजियाबाद के डीएम की हालत बिगड़ी, कौशांबी के अस्पताल में भर्ती कराया गया

गाजियाबाद के डीएम की हालत बिगड़ी, कौशांबी के अस्पताल में भर्ती कराया गया

Google Image | DM Ajay Shankar Pandey

गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय विगत दिनों ही कोरोना संक्रमित हुए थे। पहले वह होम आइसोलेशन में ही अपना इलाज करा रहे थे। लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और देर रात उन्हें कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। उन्हें और भी परेशानिया हैं। दरअसल उनका बुखार नहीं उतर रहा था। डॉक्टरों ने उनका सीटी स्कैन किया। जिसमें कोविड और निमोनिया होने का पता चला। 

डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। बुखार में सुधार हो रहा है। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। यशोदा अस्पताल के ऑपरेशनल हेड डॉ. सुनील डागर ने बताया कि जिलाधिकारी कई दिनों पहले कोविड पॉजिटिव हो गए थे। वह अपना इलाज होम आइसोलेशन में करवा रहे थे। बुखार नहीं उतरने पर शुक्रवार रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बुखार का कारण जानने के लिए उनका सीटी स्कैन किया। 

जांच रिपोर्ट में उन्हें कोविड निमोनिया पाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। निमोनिया की दवा का फायदा उन्हें हुआ है। अब पहले से कम बुखार आ रहा है। डॉ. डागर ने बताया कि जिलाधिकारी की हालत स्थिर है। उन्हें ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। इस टीम में डॉ. आरके मणि, डॉ. अर्जुन खन्ना, डॉ. अंकित सिन्हा एवं डा. अंशुमन त्यागी शामिल हैं। कोविड पॉजिटिव जिलाधिकारी की पत्नी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। वह रिकवर कर रही हैं।
;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.