बैंडेज बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

गाजियाबाद : बैंडेज बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

बैंडेज बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

  • - फैक्ट्री परिसर में लगी भीषण आग
  • - हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 40 लोग फंसे थे
  • - हादसे में 15 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर
  • - लाखों रूपये का सामान जलकर राख
गाजियाबाद के साहिबाबाद में गुरुवार की रात को बड़ा हादसा हुआ है। बैंडेज बनाने वाली एक फैक्ट्री में बीती रात को भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में 15 लोग झुलस गए है। झुलसे हुए लोगों में से 6 को मैक्स अस्पताल और 9 को यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 40 लोग थे। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय समेत आला अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। 

साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कुणाल बहल की बैंडेज और अन्य सर्जिकल उत्पाद बनाने की ईफर सर्जिमेड फैक्ट्री है। दो मंजिला फैक्ट्री में गुरुवार रात प्रथम तल पर हुए धमाके से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकाल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी।

सूचना मिलने पर दमकल की करीब 12 गाडियां मौके पर पहुंची। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची गई। सभी को कड़ी मशक्क्त के बाद बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद आस पड़ोस की कंपिनयों में भी दहशत बन गई थी। आग का काफी विकराल रूप था। दमकल अधिकारियों ने करीब 3 घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया था।

बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री परिसर में आग लगी थी। फैक्ट्री में कपड़ा और कागज भारी मात्रा में रखा हुआ था। जिसकी वजह से आग काफी तैजी से फैली थी। पुलिस के अनुसार इस घटना में लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.