गाजियाबाद का हिंडन एयरबेस बना छात्रों की मदद का माध्यम, सरकार ने सी-17 ग्लोबमास्टर से भेजी राहत सामग्री

रूस-यूक्रेन युद्ध गाजियाबाद का हिंडन एयरबेस बना छात्रों की मदद का माध्यम, सरकार ने सी-17 ग्लोबमास्टर से भेजी राहत सामग्री

गाजियाबाद का हिंडन एयरबेस बना छात्रों की मदद का माध्यम, सरकार ने सी-17 ग्लोबमास्टर से भेजी राहत सामग्री

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad : युद्घग्रस्त यूक्रेन के नागरिकों की मदद के लिए भारत की ओर से राहत सामग्रियों की दूसरी खेप शुक्रवार सुबह हिंडन एयरबेस से भेजी गई। भारतीय वायुसेना का एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान आज सुबह राहत सामग्रियों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए रवाना हुआ। बुखारेस्ट पहुंचने के बाद सड़क के रास्त इन सामग्रियों को यूक्रेन के नागरिकों को दिया जाएगा। इस खेप में दवाइयों के अलावा जीवन रक्षक सामान, खाने-पीने का सामान और कंबल शामिल है। 

ऑपरेशन गंगा आया काम
गुरुवार भी राहत सामग्रियों के साथ एक विमान रोमानिया भेजा गया था। हिंडन एअरबेस से शुक्रवार सुबह करीब चार बजे रोमानिया के लिए एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान रवाना हुआ। भारत ने मानवीय सहायता के तौर पर यूक्रेन को पोलैंड के रास्ते दवाओं और अन्य राहत सामग्री की पहली खेप मंगलवार को भेजी थी। भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन बंदा की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन के तहत अभी तक हजारों छात्र अपने देश वापस आ चुके हैं। भारत सरकार हिंडन एयरबेस के माध्यम से यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए मदद पहुंचा रही है।

भारत के 15 विमान जाएंगे यूक्रेन 
युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों को वापस भारत लाने का काम चल रहा है। भारतीय सरकार पूरे जोर-शोर से प्रयास कर रही है। अब तक 19 हजार भारतीय यूक्रेन से वापस आ चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है अगले 24 घंटों में लगभग 15 उड़ाने भेजी जा चुकी हैं, जो वहां पर फंसे हुए छात्रों को वापस लेकर आएंगे। 

यूपी सरकार ने कि ये व्यवस्थाएं 
राहत आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश की ओर से जारी पत्र में यूक्रेन देश में फंसे यूपी के छात्र-व्यक्तियों के संबंध में सूचना दी गई है। यूक्रेन से भारत पहुंचने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों को राज्य में पहुंचाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार की ओर से की गई है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के स्थानिक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वे यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर काउंटर स्थापित करें और केंद्र सरकार और अन्य समस्त संबंधित से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.