पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर अपनी भी जान लेने की कोशिश की, सुसाइड नोट में मिली बड़ी जानकारी

BIG BREAKING: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर अपनी भी जान लेने की कोशिश की, सुसाइड नोट में मिली बड़ी जानकारी

पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर अपनी भी जान लेने की कोशिश की, सुसाइड नोट में मिली बड़ी जानकारी

Tricity Today | घटना के बारे में पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली से एक बड़ी खबर आ रही है। वैशाली के सेक्टर-5 में रहने वाले एक पति ने पारिवारिक कलह से तंग आकर पत्नी पूजा (30 वर्ष) की रविवार देर रात करीब 11:30 बजे गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी मारने की कोशिश की। सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे उनके फ्लैट के पास मौजूद एक प्लॉट में देवजीत अचेत हालत में मिला। उसने अपनी नस काट रखी थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने देवजीत को नजदीकी पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। गाजियाबाद पुलिस के एडिशनल एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने इस वारदात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवजीत नाम के शख्स ने घरेलू कलह से तंग आकर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने सुसाइड करने की कोशिश की और अपनी नस काट ली। 

पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने किसी को हादसे के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। अधिकारी ने बताया कि देवजीत ने अपने 10 साल के बेटे को रविवार को ही करोल बाग में स्थित अपने ससुराल छोड़ा था। उसी देर रात यह भयावह हादसा हुआ। पुलिस दूसरे एंगल से भी मामले की छानबीन कर रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संबंधित परिवार को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि देवजीत का काफी खून बह चुका है। इस वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.