गाजियाबाद के आईटीएस कॉलेज ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव, पुराने गिले-शिवके हुए दूर

Holi 2024 : गाजियाबाद के आईटीएस कॉलेज ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव, पुराने गिले-शिवके हुए दूर

गाजियाबाद के आईटीएस कॉलेज ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव, पुराने गिले-शिवके हुए दूर

Tricity Today | आईटीएस कॉलेज ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव

Ghaziabad News : आईटीएस कॉलेज मुरादनगर (गाजियाबाद) में होली महोत्सव का आयोजन किया गया है। कॉलेज में प्रत्येक वर्ष होली का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया जाता है। कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि होली एक प्रमुख हिंदू धार्मिक पर्व है, जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गहरी रूप से स्थापित है। यह फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। 

क्या है पूरा मामला
आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ.आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान हमेशा से अपने स्टाफ सदस्यों के लिए इस तरह के विभिन्न त्योहारों को मनाते आ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों के लिए हर्ष के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनके द्वारा सभी सदस्यों और उनके परिवारजनों को होली की शुभकामनाएं भी दी गई। इसके साथ ही संस्थान द्वारा सभी फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों के लिए दोपहर के भोजन का भी आयोजन किया गया।

स्टाफ ने मनाई होली
इस अवसर पर एजुकेशन ग्रुप के सेक्रेट्री भूषण कुमार अरोड़ा, डायरेक्टर-पीआर सुरिन्द्र सूद, आईटीएस कॉलेज के डेन्टल, फिजियोथेरेपी और फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ.देवी चरण शेट्टी, प्रिंसिपल डॉ.एम. थंगराज और डॉ.एस. सादिश आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.