घर छोड़कर 20 लाख लोगों को जागरूक करेंगी गाजियाबाद की कामाक्षी

Mission Cyber Crime : घर छोड़कर 20 लाख लोगों को जागरूक करेंगी गाजियाबाद की कामाक्षी

घर छोड़कर 20 लाख लोगों को जागरूक करेंगी गाजियाबाद की कामाक्षी

Tricity Today | कामाक्षी शर्मा

Ghaziabad News : साइबर एक्सपर्ट कामाक्षी शर्मा अपना घर छोड़कर भारत के लिए साइबर मिशन पर निकल रही हैं। साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्धि अर्जित करने वाली कामाक्षी शर्मा ने अब एक नए मिशन की घोषणा की है। उनके नए मिशन का उद्देश्य 20 लाख लोगों के बीच साइबर अपराध के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साइबर एक्सपर्ट कामाक्षी शर्मा अपना घर छोड़कर लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करेंगी। 

जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक ट्रेनिंग दे चुकी हैं
बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए गाजियाबाद की जानी-मानी साइबर एक्सपर्ट कामाक्षी शर्मा अब लोगों को जागरूक करने के लिए अपना घर छोड़ रही है। साइबर अपराधी जिस प्रकार भोले-भाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे है। उसे देखते हुए लोगों को जागरूक करने की योजना तैयार की है। इस दौरान वे स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, हाउसिंग सोसाइटी में लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगी। कामाक्षी ने इस दौरान 20 लाख लोगों से मिलने का लक्ष्य रखा है। वे वर्ष 2018-19 में जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक अपनी 35 दिन की यात्रा के दौरान कई राज्यों की पुलिस को साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए ट्रेनिंग दे चुकी हैं।

साइबर अपराधियों से बचाव
एक्सपर्ट कामाक्षी शर्मा ने बताया कि वे 22 फरवरी को अपने घर से प्रयागराज के लिए निकलेंगी इसके बाद वे अलग-अलग राज्यों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने बताता कि जिस प्रकार साइबर अपराधी लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे है। उससे लोगों को जागरुक करने के लिए साइबर मिशन चलाया गया है। कुछ लोग जो साइबर अपराध के बारे में जानकारी रखते है। 

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज 
उन लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। बता दे कि कामाक्षी को पिछले चार वर्षों के दौरान 60 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं। साइबर अपराध से लोगों को बचाने के लिए कामाक्षी शर्मा की एक अलग पहचान बनी है। वर्ष 2021 में कामाक्षी शर्मा का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.