अयोध्या के राम मंदिर में मोदी योगी के साथ पूजा करते दिखे

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए गाजियाबाद के मोहित पांडे : अयोध्या के राम मंदिर में मोदी योगी के साथ पूजा करते दिखे

अयोध्या के राम मंदिर में मोदी योगी के साथ पूजा करते दिखे

Tricity Today | मोहित पांडे

Ghaziabad News : 22 जनवरी यानी आज अयोध्या में बने भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बड़े बड़े लोग पहुंचे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आए हैं। गाजियाबाद के एक पुजारी को भी श्रीराम सेवा का मौका मिला है। दुधेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में बने श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे भी पूजा में शामिल हुए हैं। दूधेश्वर मंदिर के महंत नारायण गिरी ने इसे गाजियाबाद के लिए गर्व की बात बताया है। 
यह है पूरा मामला
अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। मंदिर में भगवान श्रीराम की सेवा के लिए पुजारियों की नियुक्ति के लिए देशभर से 3000 वेदार्थियों और पुजारियों का साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार के बाद 50 का चयन राम मंदिर के पुजारी के रूप में किया गया है। श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे का भी चयन किया गया है। मोहित पांडे समेत सभी चयनित अभ्यर्थियों को पहले 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद उन्हें भगवान राम की सेवा में नियुक्त किया जाएगा। 
Imageगाजियाबाद के लिए गौरव की बात  
श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि ने कहा कि मोहित पांडे का चयन राम मंदिर पुजारी के रूप में होना मंदिर, विद्यापीठ और गाजियाबाद के लिए गर्व की बात है।  महंत नारायण गिरि ने बताया कि श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ आज उत्तर भारत का सबसे बड़ा वेदऔर कर्मकांड का विद्यालय है। विद्यालय में देशभर के शिक्षार्थी वेद व कर्मकांड की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय उत्तर प्रदेश और भारत का गौरव बढ़ाते हुए पूरे विश्व में सनातन संस्कृति का परचम लहरा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.