नगर आयुक्त ने मोहन नगर जोन का किया दौरा, अफसरों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बड़ी खबरः नगर आयुक्त ने मोहन नगर जोन का किया दौरा, अफसरों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नगर आयुक्त ने मोहन नगर जोन का किया दौरा, अफसरों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Tricity Today | नगर आयुक्त ने मोहन नगर जोन का किया दौरा

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर तथा नगर निगम मोहन नगर जोन की टीम ने मोहन नगर जोन का निरीक्षण किया। नगरायुक्त द्वारा निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या-29 का जायजा लिया गया। यहां कुछ रोड की हालत खराब पाई गई। इसके लिए उपस्थित निर्माण विभाग की टीम को निर्देशित किया गया। साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा ड्रेनेज की समस्या को नगरायुक्त के समक्ष रखा। 

इसके समाधान के लिए टीम सहित संपूर्ण वार्ड का निरीक्षण किया गया तथा रोड को ऊंची उठाकर बनाने हेतु निर्देशित कर ड्रेनेज की समस्या का समाधान कराया गया। जल निकासी के लिए नालियों की मरम्मत कर जल को नालों तक लाने के निर्देश दिए गए। लाजपत नगर वार्ड संख्या-75 पार्षद अनिल राणा द्वारा जनता की शिकायतों को नगरायुक्त के समक्ष तथा तथा वर्षों से अवैध रूप से शौचालय पर कब्जे को हटाने के लिए निवेदन किया। 


इस पर नगरायुक्त द्वारा उद्यान प्रभारी तथा निर्माण प्रभारी को निर्देश देते हुए उक्त स्थल पर कब्जा मुक्त करते हुए ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए आदेश किया गया। तदोपरांत नगरायुक्त तथा पार्षद द्वारा क्षेत्रीय जनता के साथ वार्ड का जायजा लिया गया तथा अंत में वृक्षारोपण कर क्षेत्रीय जनता को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। वार्ड संख्या-83 राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर नगरायुक्त ने पौधरोपण किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। 

राजेंद्र नगर सेक्टर-3 के नागरिकों द्वारा नगर निगम द्वारा लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी स्वयं ली तथा पौधों से वृक्ष बनाने तक उनकी देखभाल करने के लिए पौधों को गोद लिया गया। मोहन नगर जोन के निरीक्षण के क्रम में क्षेत्रीय जनता द्वारा अपनी समस्या नगरायुक्त को बताई गईं तथा मौके पर ही नगरायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित कीगई।  क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा नगर निगम के कुशल संचालन हेतु महापौर आशा शर्मा तथा नगरायुक्त का आभार प्रकट किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.