गाजियाबाद नगर निगम का 15 भवनों पर 110 करोड़ से अधिक बकाया, देखिए पूरी लिस्ट

डीएमआरसी को 54 करोड़ का भेजा नोटिस : गाजियाबाद नगर निगम का 15 भवनों पर 110 करोड़ से अधिक बकाया, देखिए पूरी लिस्ट

गाजियाबाद नगर निगम का 15 भवनों पर 110 करोड़ से अधिक बकाया, देखिए पूरी लिस्ट

Google Image | गाजियाबाद नगर निगम

Ghaziabad : गाजियाबाद नगर निगम का दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) पर 54 करोड़ से अधिक का बकाया है। यह बकाया सर्विस टैक्स का है। जिसके कारण एक बार फिर गाजियाबद नगर निगम ने बकाया जमा करने के लिए डीएमआरसी को नोटिस भेजा है। वहीं, डीएमआरसी का कहना है कि उसे किसी भी प्रकार का टैक्स जमा करने से छूट मिली हुई है। इसी के साथ निगम के कर विभाग ने केंद्र सरकार के 15 संस्थानों को बकाया जमा करने का नोटिस भेजा है।

15 भवनों पर 110 करोड़ से अधिक बकाया
गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी डॉ.संजीव सिन्हा ने बताया कि केंद्र सरकार के शहर में स्थित 15 भवनों पर 110 करोड़ 65 लाख से अधिक का सर्विस टैक्स बकाया है। डीएमआरसी की मेट्रो सेवा के लिए 4,62,09,802 वार्षिक मूल्यांकन तय किया गया है। इसके अलावा 2021-22 में कुल संपत्तिकर बकाया 46,03,41,806 रुपए है। 

डीएमआरसी को क्यों भेजा नोटिस
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गाजियाबाद नगर निगम के द्वारा डीएमआरसी भेजा गया है। मेट्रो स्टेशनों के सीवर, लाइट और सड़क की व्यवस्था पर जो खर्च होता, उसके बदले में सेवा शुल्क की डिमांड की गई है। मेट्रो से संपत्ति टैक्स नहीं लिया जा रहा है। आपको बता दें कि इसके अलावा काफी विभागों को भी नोटिस भेजा गया है।

किस पर कितना बकाया
डीएमआरसी - 54,56,09,171 रुपए
एओसी हिंडन एयरफोर्स - 20,96,64,000 रुपए
मानव संसाधान विकास केंद्र - 12,33,34,239 रुपए
रेलवे विभाग संपत्ति - 8,54,74,864 रुपए
केंद्रीय लोक निर्माण - 5,77,65,479 रुपए
सीआईएसएफ - 2,56,60,665 रुपए
उप महाप्रबंधक एलटीटीसी - 1,12,48,392 रुपए
महाप्रबंधक दूरसंचार सीओ - 1,10,87,618 रुपए
निट्रा राजनगर - 77,09,360 रुपए
दूरसंचार मुकुंदनगर - 50,91,414 रुपए
दूरभाष केंद्र - 31,61,802 रुपए
केंद्रीय विद्यालय कमला नेहरू नगर - 15,28,830 रुपए
होम्योपैथिक फार्मेसी लैबोरेटरी - 8,26,132 रुपए
बीएसएनएल - 7,85,484 रुपए

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.