शिप्रा मॉल से 1 करोड़ 41 लाख रुपए की रिकवरी, हाउस टैक्स वसूली की कार्रवाई को लेकर तेजी

गाजियाबाद नगर निगम का बड़ा एक्शन : शिप्रा मॉल से 1 करोड़ 41 लाख रुपए की रिकवरी, हाउस टैक्स वसूली की कार्रवाई को लेकर तेजी

शिप्रा मॉल से 1 करोड़ 41 लाख रुपए की रिकवरी, हाउस टैक्स वसूली की कार्रवाई को लेकर तेजी

Tricity Today | Shipra Mall

Ghaziabad News : नगर निगम ने बकाएदार भवन स्वामियों के साथ-साथ कॉर्मिशियल भवनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भवन सील करने की कार्रवाई भी शुरु कर दी गयी है। जिससे बकाएदारों में हड़कम्प है। नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ के कुशल नेतृत्व में नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स वसूली की कार्यवाही जोरों से चल रही है। जिसमें जोनल प्रभारियों की अहम भूमिका देखने में आ रही है। सभी जोनल प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सम्मानित करदाताओं से ना केवल बकाया हाउस टैक्स, जमा करने की अपील की जा रही है। बल्कि नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कई स्थानों को सील भी किया गया है।

आदित्य मॉल पर 48 लाख रुपए का टैक्स बकाया
मुख्यकर निर्धारण अधिकारी डॉ.संजीव सिन्हा ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त जोनों में हाउस टैक्स वसूली के लिए कार्यवाही चल रही है। कविनगर जोंन के अंतर्गत आरडीसी राज नगर स्थित आदित्य मॉल को जोनल प्रभारी एसके राय द्वारा सील किया। जिस पर 48 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। जिसमें से सील कार्यवाही होने पर 20 लाख टैक्स जमा किया गया। इसी प्रकार अन्य जोनों में भी संपत्ति कर की वसूली की गई। वसुंधरा जोन अंतर्गत सबसे बड़ी हाउस टैक्स की वसूली की गई। जिसमें एक करोड़ 41 लाख टैक्स जमा किया गया। लक्ष्य पूर्ति के लिए लगातार कार्यवाही जारी है। जिसमें समस्त जोनल प्रभारियों का विशेष योगदान दिखाई दे रहा है। 

शिप्रा मॉल पर एक करोड़ 41 लाख का बकाया
जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी द्वारा अभियान चलाते हुए शिप्रा मॉल को सील किया गया। सील की कार्यवाही करने के उपरांत शिप्रा मॉल की प्रबंधक ने एक करोड़ 41 लाख हाउस टैक्स जमा कराया। जिसके बाद सील को खोला गया। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि समस्त संबंधित टीम को लक्ष्य निर्धारित करते हुए हाउस टैक्स वसूली के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए अपील के साथ-साथ सील की कार्यवाही भी चल रही है। सभी जोनल प्रभारियों द्वारा मौके पर जाकर कार्यवाही की जा रही है। लगभग 2 करोड़ 25 लाख  की हाउस टैक्स की वसूली की गई है। समस्त जोनल प्रभारियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों को भी वित्तीय वर्ष कि लक्ष्य पूर्ति के लिए निर्देशित किया हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.