भूमाफियाओं की जमीन पर गाजियाबाद नगर निगम बनाएगा भव्य प्ले ग्राउंड, नगर आयुक्त महेंद्र तंवर ने तैयार की रणनीति

खास खबर : भूमाफियाओं की जमीन पर गाजियाबाद नगर निगम बनाएगा भव्य प्ले ग्राउंड, नगर आयुक्त महेंद्र तंवर ने तैयार की रणनीति

भूमाफियाओं की जमीन पर गाजियाबाद नगर निगम बनाएगा भव्य प्ले ग्राउंड, नगर आयुक्त महेंद्र तंवर ने तैयार की रणनीति

Tricity Today | आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Ghaziabad : निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों भूमाफियाओं के खिलाफ नगर आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई अधिकारियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ नगर निगम उन्हें सद्पयोग में लाने के लिए बच्चों के खेलने के लिए प्ले ग्रांउड तैयार कर रहा है। नगर निगम के इस कार्य से जहां नगर निगम की जमीन सुरक्षित रहेगी। वही क्षेत्र के नागरिकों को सुबह-शाम वॉक करने का उचित स्थान मिलेगा। निगम की जमीन पर अवैध रुप से कब्जा किए लोगों को सख्त चेतावनी दी जा रही है कि अगर निगम की जमीन पर कब्जा करते हुए पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महेंद्र सिंह तंवर ने लिया शहर का जायजा
शुक्रवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम, पार्षद हिमांशु चौधरी के साथ वार्ड-40 और झंडापुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पार्षद ने निगम की 4 हजार स्क्वायर मीटर जमीन नगर आयुक्त को दिखाया। जहां अवैध रुप से कब्जा किया हुआ था। नगर आयुक्त ने संबधित अधिकारी को तत्कल निगम की जमीन को खाली कराने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त का आदेश
नगर आयुक्त ने कहा, "झंडापुर में उक्त जमीन को खाली कराकर क्षेत्रीय निवासियों के लिए प्ले ग्राउंड की व्यवस्था की जाए। ताकि निगम की जमीन का सद्पयोग किया जा सकें। प्ले ग्राउंड बनने से जहां जमीन सुरक्षित रहेगी।" निर्माण विभाग को उक्त स्थान की बाउंड्री कराकर अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.