महंत नारायण गिरि ने बताया गौरव का पल

अयोध्या के राम मंदिर में पुजारी के लिए गाजियाबाद के विद्यार्थी का चयन : महंत नारायण गिरि ने बताया गौरव का पल

महंत नारायण गिरि ने बताया गौरव का पल

Tricity Today | मोहित पांडे

Ghaziabad News : 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में बने भव्य मंदिर में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत 8 दिसंबर से हो जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से लोग आएंगे। इस दौरान गाजियाबाद के एक पूजारी की भी नियुक्ति राम सेवा के लिए हुई है। दुधेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में बने श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विधार्थी का चयन होने पर महंत नारायण गिरि ने इसे गाजियाबाद के लिए गर्व का पल बताया। 

यह है पूरा मामला
अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मंदिर में भगवान राम की सेवा के लिए पुजारियों की नियुक्ति होनी थी। जिसके लिए देशभर से 3000 वेदार्थियों और पुजारियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद 50 का चयन राम मंदिर के पुजारी के रूप में किया गया है। श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे का भी चयन किया गया है। मोहित पांडे समेत सभी चयनित अभ्यर्थियों को पहले 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद उन्हें भगवान राम की सेवा में नियुक्त किया जाएगा।

गाजियाबाद का गौरव 
श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि ने कहा कि मोहित पांडे का चयन राम मंदिर पुजारी के रूप में होना मंदिर, विद्यापीठ व गाजियाबाद के लिए गर्व का विषय है। महंत नारायण गिरि ने बताया कि श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ आज उत्तर भारत का सबसे बड़ा वेद व कर्मकांड का विद्यालय है। विद्यालय में देशभर के शिक्षार्थी वेद व कर्मकांड की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय उत्तर प्रदेश व भारत का गौरव बढ़ते हुए पूरे विश्व में सनातन संस्कृति का परचम फहरा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.