बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर, योगेश त्यागी के सिर बंधा अध्यक्ष का ताज

Ghaziabad News : बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर, योगेश त्यागी के सिर बंधा अध्यक्ष का ताज

बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर, योगेश त्यागी के सिर बंधा अध्यक्ष का ताज

Tricity Today |  गाजियाबाद तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

Ghaziabad News : गाजियाबाद तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया। इस बार अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। इसमें योगेश त्यागी को विजयी घोषित किया गया। जबकि सचिव पद पर अरुण चौधरी ने विजय प्राप्त किया। कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही विवेक त्यागी को निर्विरोध चुन लिया गया था। 

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामानंद गोयल ने बताया कि तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में 433 अधिवक्ताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार वर्मा और सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी विकास त्यागी ने चुनाव को सफलतापूर्वक कराया। अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली। इसमें योगेश त्यागी ने 197 वोट से जीत हासिल की। लोकेश भाटी को 189 वोट मिले। सचिव पद के लिए अरुण चौधरी को 317 वोट मिले तथा उनके विपक्षी प्रत्याशी विशाल सिरोही को 111 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश चौहान को विजयी घोषित किया गया, उन्हें 247 वोट मिले। जबकि उनके विपक्षी प्रेम कुमार को 181 वोट प्राप्त हुए। सह-सचिव पद के लिए देवांशु गुप्ता विजय हुए, उन्हें 302 वोट के साथ विजय घोषित किया गया। वहीं, उनके विपक्षी रितेश गौतम को 124 वोट मिले। सांस्कृतिक सह-सचिव पवन कोरी को 239 वोट से विजय घोषित किया गया। उनके विपक्षी सिद्धार्थ शर्मा को 186 वोट प्राप्त हुए। कार्यकारिणी पद पर सारिका मेहरा, सुमन, वसीम खान, गिरीश चंद्र जैन, मुकेश कुमार को चुना गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.