नग्न हालत में सड़क पर मिली युवती, लोगों ने जताई रेप की आशंका

गाजियाबाद से बड़ी खबर : नग्न हालत में सड़क पर मिली युवती, लोगों ने जताई रेप की आशंका

नग्न हालत में सड़क पर मिली युवती, लोगों ने जताई रेप की आशंका

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : नोएडा से सटे गाजियाबाद के थाना नंद ग्राम क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। कमिश्नर व्यवस्था लागू होने के बाद भी दुष्कर्म के मामले दिन प्रतिदिन सामने आते जा रहे है। अब पुलिस को नंद ग्राम क्षेत्र के अंतर्गत हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला बेहोशी की हालत में अर्ध नग्न अवस्था मिली है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस महिला की पहचान के करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जिस अवस्था में वह मिली थी, उसके आधार पर भी जांच शुरू कर दी है।  

क्या है पूरा मामला 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना नंद ग्राम क्षेत्र के नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक प्लॉट है। लोगों से सुचना मिली की एक महिला प्लॉट में नग्न अवस्था में बेहोसी की हालत में पड़ी हुई है। महिला के शरीर के कपड़े पूरी तरह से फटे हुए है। साथ ही महिला के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। जैसे ही लोगों ने इस अवस्था में अज्ञात महिला को देखा तो नजदीकी पुलिस को सुचना दी। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। 

महिला को अस्पताल में भर्ती कराते हुए जांच में जुटी पुलिस
एसीपी आलोक दुबे ने बताया कि थाना सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए महिला को उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी करने पर पता चला कि महिला दो तीन दिनों से इधर उधर घूम रही थी। घटना के जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए महिला से पूछताछ भी की जायेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.