नए साल का जश्न मनाने आई युवती शराब के नशे में बेहोश, होटल कर्मी ने अंधेरे में...

गाजियाबाद : नए साल का जश्न मनाने आई युवती शराब के नशे में बेहोश, होटल कर्मी ने अंधेरे में...

नए साल का जश्न मनाने आई युवती शराब के नशे में बेहोश, होटल कर्मी ने अंधेरे में...

Google Image | Symbolic

Ghaziabad : नोएडा के पड़ोसी शहर गाजियाबाद से एक होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नव वर्ष की पार्टी के लिए महिला अपने मित्रों के साथ एक होटल में गई थी। आरोप है कि महिला के नशे में होने का फायदा उठाकर एक होटल स्टाफ ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं ग्रेटर नोएडा में नए साल के दूसरे दिन ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक लड़की की लाश मिली थी। आपको बता दें कि लड़की के हाथ, पैर और सिर कुचला हुआ मिला था। हालांकि अभी तक पुलिस की इस मामले में जांच पड़ताल शुरू है। 

क्या हैं पूरा मामला 
पीड़ित महिला ने लिंक रोड थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। लिंक रोड थाना पुलिस को शिकायत देते हुए महिला ने बताया कि वह वसुंधरा के सेक्टर-2 की रहने वाली है। साथ ही उसने बताया कि नए साल के दिन वह अपने पांच मित्रों के साथ पार्टी करने के लिए एक होटल में गए थे। महिला और उसके दोस्तों ने वहां पर पार्टी के लिए तीन कमरे किराए पर लिए। नए साल की रात महिला के दोस्त पार्टी कर रहे थे और ज्यादा पीने की वजह से महिला दूसरे कमरे में जाकार सो गई। 

नशे का उठाया फायदा 
महिला का आरोप है कि आधी रात के बाद जब महिला के दोस्त बेहोश गए तब करीब 3 बजे उसके पास एक होटल स्टाफ आया और नशे की हालत में होने की वजह से उसकी महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला नशे की हालत में थी इसीलिए वह आरोपी सुबोध को रोक नहीं पाई। उसने आवाज भी लगाई पर किसी ने जवाब नहीं दिया। 

सीसीटीवी कैमरे दिखाने से किया इंकार 
सोमवार सुबह पीडिता ने अपने दोस्तों को पूरी बात बताई। सुबह होने के बाद महिला ने आरोपी की पहचान की साथ ही पीड़ित महिला के दोस्तों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट भी की। आरोप है कि होटल कर्मी कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो को दिखाने से साफ मना कर रहे हैं साथ ही कैमरा खराब होने का बहाना बना रहे हैं। 

पुलिस ने किया केस दर्ज 
डीसीपी दीक्षा शर्मा का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी सुबोध कुमार को पुलिस ने हिरसत में ले लिया है और उससे पूछताछ भी कि जा रही है। साथ ही होटल में लगे कैमरे भी खंगाले में लगी हुई है।

रिपोर्टर : ज्योति कार्की

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.