बेहतर हुई गाजियाबाद की हवा, AQI में आया सुधार, हवा की गति और निगम की मेहनत रंग लाई

अच्छी खबर : बेहतर हुई गाजियाबाद की हवा, AQI में आया सुधार, हवा की गति और निगम की मेहनत रंग लाई

बेहतर हुई गाजियाबाद की हवा, AQI में आया सुधार, हवा की गति और निगम की मेहनत रंग लाई

Tricity Today | नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक

Ghaziabad News : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग, जलकल विभाग, उद्यान विभाग और निर्माण विभाग द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार के लिए संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई रंग लाई। हालांकि हवा की गति बढने से भी वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट गाजियाबाद का एक्यूआई मॉडरेट श्रेणी में मात्र 102 दर्ज हुआ। गाजियाबाद के लोगों के साथ निरंतर प्रयास कर रही नगर निगम की टीम ने भी राहत की सांस ली। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 110 और दिल्ली का एक्यूआई 179 दर्ज किया गया है। नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने दावा किया है कि नगर निगम के प्रयासों से अगले सप्ताह का गाजियाबाद में हवा की गुणवक्ता और बेहतर होगी। निगम निरंतर सड़कों की सफाई और छिड़काव कर रहा है।

निगम ने वसूला 3,84,400 रुपये का जुर्माना
अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार द्वारा बताया गया 17 नवंबर ग्रेप लागू होने के उपरांत  विभागों की कार्यवाही को तेज किया गया। जिसमें शहर की स्वच्छ हवा को खराब करने वाले कार्यो पर रोक लगाने को रफ्तार दी गई। अवैध रूप से चल रही भट्ठियों को बंद कराया गया, प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कार्यवाही तेज की गई तथा कूड़ा जलाने पर भी कड़ी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि नवंबर माह के दौरान कुल 3,84,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वसुंधरा जोन से वसूला सबसे ज्यादा जुर्माना
वसुंधरा जोन अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 1,29,500 का जुर्माना वसूला गया, कवि नगर जोन अंतर्गत 42,000 का जुर्माना वसूला गया जबकि सिटी जोन के अंतर्गत 47,400 का जुर्माना वसूला गया। विजयनगर जोन अंतर्गत 53,000 का जुर्माना वसूला गया। मोहन नगर जोन में पिछले माह के दौरान कुल 1,125,00 का जुर्माना वसूल किया गया। जुर्माना किए जाने के दौरान नगर निगम की टीम ने आमजन को वायु गुणवत्ता सुधार के लिए जागरूक भी किया गया।

खुले में निर्माण सामग्री पर वसूला पांच लाख का जुर्माना
मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर ग्रैप-4 लागू होने के चलते निर्माण कार्यों को भी विराम दिया गया तथा अवैध रूप से निर्माण सामग्री बिक्री होने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। वसुंधरा जोन द्वारा नवंबर माह में 89,000 का जुर्माना वसूला गया, जबकि मोहन नगर जोन में यह राशि 88,000 रही। विजयनगर जोन के अंतर्गत सबसे अधिक 1,83,000 का जुर्माना वसूला गया।  सिटी जोन के अंतर्गत 22,000 और कवि नगर जोन अंतर्गत 1,18,000 का जुर्माना वसूला गया। खुले में निर्माण सामग्री बिक्री की बि‌क्री करने वालों से निगम ने करीब पांच लाख का जुर्माना वसूला।

मेयर कर रहीं निगरानी, पार्षदों का भी सहयोग
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मेयर सुनीता दयाल के नेतृत्व में पार्षद भी लगातार निगम को इस अभियान में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम की वायु गुणवत्ता को सुधार देने के लिए निरंतर संयुक्त रूप से विभाग लगे हुए हैं एंटी स्मोक गण वॉटर स्प्रिंकलर मशीन रोड स्वीपिंग मशीन व अन्य उपकरणों के माध्यम से कार्यवाही को तेज किया जा रहा है। नगर निगम की कार्यवाही जारी है सभी विभागों की मॉनीटरिंग भी वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। शहर को स्वच्छ हवा मिले इसके लिए गाजियाबाद नगर निगम निरंतर प्रयासरत है।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.