कैंटीन में दोस्त के साथ हुए विवाद में कर रहा था बीच-बचाव, अब मौत से लड़ रहा है जंग 

गाजियाबाद में हनुमान पर बरसाई गोलियां : कैंटीन में दोस्त के साथ हुए विवाद में कर रहा था बीच-बचाव, अब मौत से लड़ रहा है जंग 

कैंटीन में दोस्त के साथ हुए विवाद में कर रहा था बीच-बचाव, अब मौत से लड़ रहा है जंग 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad News : गाजियाबाद में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के बार्डर थाना क्षेत्र के रोडवेज डिपो के पास कैंटीन में दोस्त के साथ हुए विवाद में बीच-बचाव करने पर युवक को कई गोलियां मार दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

जागरण पार्टी में हनुमान बनता है गौरव 
पुलिस के मुताबिक अमर कॉलोनी गोकुलपुरी दिल्ली की सुनीता ने बताया कि उनका बेटा गौरव शर्मा उर्फ हनुमान जागरण पार्टी में हनुमान की भूमिका निभाता है। उनके साथ आदित्य शेरवाल भी काम करते हैं। रविवार को आधी रात करीब दो बजे दोनों लोनी बस डिपो के सामने कैंटीन पर खाना खा रहा थे। तभी युवकों ने वहां आदित्य की पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गौरव भी बीच बचाव के लिए पहुंच गया। युवकों ने गौरव पर पिस्तौल तान दी। उन्हें कई गोलियां लगीं। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के घायल के दोस्त व अन्य उसे जीटीबी अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने 30 फुटा रोड, पंचवटी कॉलोनी के निखिल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

पुलिस का बयान 
अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.