हिंडन नदी को गन्दा किया तो लगेगा 5 लाख रुपए तक का जुर्माना, गाजियाबाद नगर निगम करेगा वसूली

जरूरी खबर : हिंडन नदी को गन्दा किया तो लगेगा 5 लाख रुपए तक का जुर्माना, गाजियाबाद नगर निगम करेगा वसूली

हिंडन नदी को गन्दा किया तो लगेगा 5 लाख रुपए तक का जुर्माना, गाजियाबाद नगर निगम करेगा वसूली

Goggle image | Hindon River

Ghaziabad : हिंडन नदी में कचरा फेंकने पर अब 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लग सकता है। गाजियाबाद नगर निगम ने इसको लेकर रूपरेखा तैयार की है। अगर कोई भी व्यक्ति गाजियाबाद में हिंडन नदी को गंदा करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस के अधिकारी भी शामिल होंगे। 

सहारनपुर से ग्रेटर नोएडा तक बुरा हाल हुआ
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लेकर ग्रेटर नोएडा तक हिंडन नदी काफी गंदी हो जाती है। आसपास में रहने वाले लोग नाली का पानी सीधे हिंडन नदी में डाल देते हैं, जिसकी वजह से लगातार हालत बद से बदतर होती जा रही है। हिंडन नदी में रहने वाले जीव-जंतु भी काफी तेजी के साथ मर रहे हैं। इसमें उद्योग इकाइयों का भी बड़ा हाथ माना जाता है। औद्योगिक इकाइयां अपनी फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी हिंडन नदी में कर देती हैं, जिसकी वजह से लगातार नदी में जहर बढ़ता जा रहा है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम बना रहा एक कमेटी
गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति हिंडन नदी में गंदा पानी डालेगा या फिर हिंडन नदी को दूषित करने का काम करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक ₹50,000 से लेकर 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसको लेकर गाजियाबाद नगर निगम ने गाजियाबाद पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मदद मांगी है। इसके लिए एक टीम का गठन किया जाएगा। जिसमें गाजियाबाद नगर निगम के अलावा गाजियाबाद पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.