अवैध अतिक्रमण करने वाली महिलाओं ने दी चेतावनी, कहा- हमारा घर टुटा तो यहां से लाश उठेगी

Ghaziabad : अवैध अतिक्रमण करने वाली महिलाओं ने दी चेतावनी, कहा- हमारा घर टुटा तो यहां से लाश उठेगी

अवैध अतिक्रमण करने वाली महिलाओं ने दी चेतावनी, कहा- हमारा घर टुटा तो यहां से लाश उठेगी

Tricity Today | अवैध अतिक्रमण करने वाली महिलाओं ने दी चेतावनी

Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अवैध अतिक्रमण को हटाने गई नगर पालिका की टीम को बिना सफलता के वापस लौटना पड़ा। इस दौरान अवैध अतिक्रमण में रहने वाली 2 महिलाओं ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने उनके घर को उजाड़ा तो वह आत्मदाह कर लेंगी। जिसकी वजह से नगरपालिका की टीम को बिना कार्यवाही के ही वापस लौटना पड़ा।

गाजियाबाद के खोड़ा का मामला
गाजियाबाद के खोड़ा में काफी लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। यह तालाब की जमीन है, लेकिन लोगों ने यहां पर अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। इससे पहले दीपावली पर नगर पालिका और पुलिस की टीम ने यहां पर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी थी, लेकिन उसके बावजूद भी अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा।

महिलाओं की चेतावनी ने अफसरों के हाथ-पांव फूले
अब मंगलवार को नगरपालिका की टीम दोबारा से लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंची। इसी दौरान अवैध अतिक्रमण करने वाली 2 महिलाओं ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया और कहा कि अगर उन्होंने उनको बेघर किया तो वह खुद के ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा लेगी। जिसके बाद नगर पालिका और पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.