लापता सैंया जी कर रहे थे दूसरी शादी, पहली बीवी मंडप में पहुंची, पूरी बारात को बनाया बंधक 

गाजियाबाद में अधूरा विवाह : लापता सैंया जी कर रहे थे दूसरी शादी, पहली बीवी मंडप में पहुंची, पूरी बारात को बनाया बंधक 

लापता सैंया जी कर रहे थे दूसरी शादी, पहली बीवी मंडप में पहुंची, पूरी बारात को बनाया बंधक 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad : मोदीनगर के भोजपुर में सोमवार रात चल रहे एक शादी समारोह में दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस लेकर पहुंच गई। उसने युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा करने लगी। इससे शादी रुक गई। मामले की जानकारी होने पर लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया। भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री का रिश्ता मेरठ की जाकिर कॉलोनी निवासी युवक रिजवान के साथ तय किया था। सोमवार की शाम निर्धारित तिथि पर बारात भोजपुर-हापुड़ मार्ग पर गांव ईशापुर स्थित मंडप में पहुंच गई।

बरात के स्वागत के बाद पहली बीवी पहुंची
बरात के स्वागत के बाद खाना शुरू हो गया। इसी दौरान एक युवती पुलिस लेकर मंडप में पहुंची और हंगामा काटने लगी। वह दूल्हे की पहली पत्नी होने का दावा कर रही थी। मंडप में पुलिस के सामने हंगामे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवती ने खुद को रिजवान की पत्नी होने का दवा करते हुए कोर्ट मैरिज का प्रमाण-पत्र दिखाया।

वर्ष 2019 में कोर्ट मैरिज की थी
युवती के अनुसार रिजवान ने उसके साथ वर्ष 2019 में कोर्ट मैरिज की थी। रिजवान काम से बाहर जाने का बहाना बनाकर काफी समय से लापता हो गया था। रिश्तेदारों ने उसे रिजवान की बारात जाने की सूचना मिली। इस पर वह पुलिस लेकर मंडप पहुंच गई। मामला सामने आने पर वधु पक्ष के पैरों तले की जमीन निकल गई। वधु पक्ष के अन्य लोग भी मंडप पहुंच गए। पूरे मामले पर दूल्हा चुप्पी साधे रहा है।

हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
आक्रोशित वधु पक्ष का आरोप है कि रिजवान ने उन्हें पहली शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। वधु पक्ष के द्वारा दहेज में दी गई रकम को दूल्हा पक्ष ने वापस लौटा दिया। इसके बाद बारात मेरठ लौट गई।

बिना दुल्हन के बारात लौटी
भोजपुर थाना प्रभारी ब्रजकिशोर गौतम का कहना है कि मेरठ से पहुंची एक युवती ने खुद को पहली पत्नी बताते हुए शादी रुकवा दी। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। बारात को बंधक बनाने और नकदी लेनदेन का मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.