सर्राफा व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर पिता-पुत्री ने लूटी सोने की चैन

गाजियाबाद : सर्राफा व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर पिता-पुत्री ने लूटी सोने की चैन

सर्राफा व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर पिता-पुत्री ने लूटी सोने की चैन

Google Image | घटना को अंजाम देकर भागती युवती

Ghaziabad : गाजियाबाद में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसी ही घटना मालीवाडा में बुधवार शाम देखने को मिली। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के शोरूम में एक पिता पुत्री ने सर्राफा और कर्मचारी अभिषेक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने की चैन चुरा ली। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से भागने लगे। कर्मचारी अभिषेक ने हिम्मत दिखाकर आरोपी युवती को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। युवती को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। 

आंखों में डाला मिर्ची पाउडर 
मालीवाडा में सर्राफ मानव गर्ग का महालक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। मानव ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब 7 बजे शोरूम पर एक पिता और पुत्री सोने की चैन लेने के लिए आए थे। जैसे ही कर्मचारी अभिषेक ने सोने की चैन दिखाई तो आरोपी पिता ने चेन को गले में पहन कर देखा। जिसके बाद उसे उतारकर अभिषेक को पैक करने के लिए देने लगा तभी युवती ने अभिषेक की आंखों में मिर्ची डाल दी। इसके बाद पास ही बैठे मानव की आंखों में भी मिर्ची पाउडर डाल दिया। 

हिम्मत दिखाकर युवती को पकड़ा 
आरोपी चेन लूटकर मौके से भागने लगे। पिता चयन लेकर भाग निकला वही कर्मचारी अभिषेक ने हिम्मत दिखाकर युवती का पीछा किया और कुछ दूर दौड़कर उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने युवती को पुलिस को सौंप दिया। 

कर्ज से परेशान होकर घटना को अंजाम देने का बनाया प्लेन 
पुलिस पकड़ी गयी युवती साई पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि कोरोना काल में उसको कोरोना हो गया था, जिस वजह से कर्ज हो गया। ऊपर से पिता की और उसकी नौकरी छूट गई। जिसके बाद दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया। 

पुलिस का बयान 
सीओ सेकंड आलोक दुबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है। युवती के पिता से फोन पर बात हुई है जिसके बाद उसने चैन को लेकर आने की बात बताई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.