भाजपा के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने पर हुई कार्रवाई 

गाजियाबाद में त्यागी समाज के अध्यक्ष सहित चार पर केस : भाजपा के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने पर हुई कार्रवाई 

भाजपा के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने पर हुई कार्रवाई 

Tricity Today | त्यागी समाज के अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर

Ghaziabad News : गाजियाबाद में 5 अगस्त को भाजपा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया था। उसमें त्यागी समाज के लोगों ने हंगामा किया था। उस मामले में अब त्यागी समाज के अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नीति खंड चौकी प्रभारी संदीपा मलिक ने इंदिरापुरम थाने में मांगेराम त्यागी, बॉबी त्यागी, अमित त्यागी और विकास त्यागी के खिलाफ IPC सेक्शन- 341, 342, 143 और 149 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 

भाजपा के कार्यक्रम स्थल पर लगा दिया था ताला
त्यागी समाज के लोग भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बयान से खफा थे। उनका कहना था कि स्वतंत्र देव सिंह ने मुजफ्फरनगर में शुक्रताल में त्यागी एवं दो अन्य समाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत तमाम नेता आए हुए थे। खुद भूपेंद्र चौधरी इस हंगामे की वजह से लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल से बाहर नहीं निकल पाए थे। इस दौरान धरना दे रहे लोगों ने कार्यक्रम स्थल के दोनों गेटों पर ताले लगा दिए थे और वहां धरना प्रदर्शन करने लगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए लोगों को बाहर निकलने व अंदर जाने से जबरन रोक दिया गया।

बयान के बाद जताया खेद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 22 जुलाई को मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रताल में एक कार्यक्रम था। उसमें कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए त्यागी समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे त्यागी समाज आक्रोशित हो गया। त्यागी समाज का कहना है कि मंत्री को त्यागी समाज का नाम नहीं लेना चाहिए था। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को त्यागी समाज से माफी मांगनी चाहिए। हालांकि 5 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने त्यागी समाज के लोगों से बातचीत के बाद मंत्री के खेद जताते हुए वीडियो जारी करने की जानकारी दी। उसके बाद त्यागी समाज ने धरना समाप्त कर दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.