भाजपा नेताओं के वाहन की जांच की तो चौकी प्रभारी हुए लाइन हाजिर, जानिए पूरा मामला

गाजियाबाद में सत्ता का रौब : भाजपा नेताओं के वाहन की जांच की तो चौकी प्रभारी हुए लाइन हाजिर, जानिए पूरा मामला

भाजपा नेताओं के वाहन की जांच की तो चौकी प्रभारी हुए लाइन हाजिर, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | चौकी प्रभारी के खिलाफ हंगामा करते भाजपाई

Ghaziabad : भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच टकराव रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में भाजपा नेता ट्रैफिक नियम का उल्लघंन कर रहे है। मगर चाह कर भी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सोमवार को एक बार फिर भाजपा नेता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है। सोमवार सिहानीगेट एसएचओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ नासिरपुर चौकी के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी भाजपा युवा मोर्चा के राजगनर मंडल अध्यक्ष सागर मिश्रा और संदीप अलग-अलग स्कूटी पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोक लिया। 

भाजपाइयों में सत्ता का नशा
आरोप है कि मंडल अध्यक्ष सागर मिश्रा भारतीय जनता पार्टी का रौब दिखाने लगे। सत्ता के नशे में चूर दोनो भाजपा नेता की जब पुलिस ने चेकिंग की तो उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे और कहने लगे आप हमारी चेकिंग करोंगे। जबकि भाजपा नेताओं ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। जिस पर नासिरपुर चौकी प्रभारी राजकुमार ने जब चालान के लिए स्कूटी पर बैठने को कहा तो हाथापाई करने लगे। 

चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी
वहीं, भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज ने उनसे अभद्रता करते हुए मारपीट भी की है। जिसे लेकर भाजपाईयों में रोष फैल गया। खबर मिलते ही काफी संख्या में भाजपा नेता नासिरपुर चौकी पहुंच गए और सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। भाजपा नेता के इस रौब को यह देखकर लगता है कि जनपद में सभी कानून सिर्फ आमजन के लिए है। ना कि भाजपा से जुडे लोगों के लिए है। भाजपाईयों ने चौकी इंचार्ज को बर्खास्त करने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। 

पुलिस का बयान
एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कानून का नियम सभी के लिए है किसी एक के लिए नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.