आसमान से गिरी इनोवा कार, हवा में उड़ते देख लोग हुए हैरान

Ghaziabad : आसमान से गिरी इनोवा कार, हवा में उड़ते देख लोग हुए हैरान

आसमान से गिरी इनोवा कार, हवा में उड़ते देख लोग हुए हैरान

Tricity Today | क्षतिग्रस्त कार

Ghaziabad : नोएडा से सटे गाजियाबाद में आए दिन वाहनों के साथ नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। स्थानीय लोग कभी स्टंट करते हैं तो कभी रैंप वॉक करते नजर आते है। जिनके खिलाफ गाजियाबाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। दूसरी तरफ एक कार का वीडियो प्रकाश में आया हैं। जिसमें गाड़ी हवा में उड़ती लोगों को लोगों को दिखी है। कार को हवा में उड़ाते देख वह मौजूदा लोग आश्चर्यचकित हो गए।  

क्या है पूरा मामला 
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-9 के फ्लाईओवर से  एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी फ्लाईओवर की ग्रीन तोड़कर नीचे गिर गई। नजारा इतना फिल्मी था कि ऐसा लगा जैसे कार आसमान से सीधा जमीन में गिरी हो। यह देख मौजूदा लोग आनन-फानन में इधर-उधर भागने लगे। घटना के दौरान कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गयी। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कार की चपेट में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि चालक हापुड़ से दिल्ली जा रहा था नेशनल हाईवे 9 के फ्लाईओवर पर अचानक अनियंत्रित होने से गाड़ी पलट कर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।  

पुलिस ने दी जानकारी 
पूरे मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह चालक को गाड़ी से निकाला गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले में प्रकाश डालते हुए डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गाड़ी के अनियंत्रित होने कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं इसके लिए पुलिस आवश्यक जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.