गाजियाबाद के खाते में आया 1 लाख 20 हजार करोड़ का निवेश, अफसरों बोले- बदलेगी तकदीर और तस्वीर

UP Global Investors Summit 2023 : गाजियाबाद के खाते में आया 1 लाख 20 हजार करोड़ का निवेश, अफसरों बोले- बदलेगी तकदीर और तस्वीर

गाजियाबाद के खाते में आया 1 लाख 20 हजार करोड़ का निवेश, अफसरों बोले- बदलेगी तकदीर और तस्वीर

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ के भाषण को सुनते हुए नंदी किशोर गुर्जर और श्रीचंद शर्मा

Ghaziabad News : यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में गाजियाबाद के खाते में 1 लाख 20 हजार करोड़ का निवेश आया है। जिसमें 3,283  उद्यमियों ने गाजियाबाद में निवेश करने के लिए एमओयू साइन किया है। इस मौके पर गाजियाबाद के डीएम (जिलाधिकारी) राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज सम्पूर्ण भारत का औद्योगिक हब बन रहा है, जिसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जाता है। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए हर जगह योगी मॉडल की चर्चा हो रही है। सिंगल विंडो के जरिए पत्रावलियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सर्वाधिक जनसंख्या वाले प्रदेश में रोजगार के साधन बढ़ रहे हैं, पलायन रूका है, स्वरोजगार बढ़ रहा है। प्रदेश हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। स्वरोजगार के माध्यम से हर हाथ को काम मिल रहा है। 

6,47,168 लोगों को रोजगार मिलेंगे
जिलाधिकारी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश उभरते हुए भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो कि तीव्र गति से देश के विकास में योगदान दे रहा है। गाजियाबाद जनपद में 3,283 निवेशकों द्वारा 1,20,209 लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव विभिन्न क्षेत्रों में जैसे रियल स्टेट, एमएसएमई, टैक्सटाइल, हॉटीकल्चर, एजूकेशन और मेडिकल क्षेत्र इत्यादि में प्राप्त हुए है। जहां एमएसएमई क्षेत्र में सर्वाधिक निवेशकों ने रूचि प्रकट की है। इन निवेश प्रस्तावों से लगभग 6,47,168 रोजगार सृजन होने की सम्भावना है। जिलाधिकारी ने कहा कि गाजियाबाद में 24 सरकारी एवं निजी क्षेत्रों के औद्योगिक क्षेत्र हैं। जिनमें लगभग 33,000 से अधिक इकाईयों संचालित है और 12 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यशील हैं।

यूपी को 29 लाख करोड़ से अधिक का निवेश मिला
गाजियाबद के मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य मलिक ने कहा कि प्रदेश को 29 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्राप्त होना प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और विकास की ओर बढ़ते कदम के चलते जनपद को लक्ष्य से कई गुना अधिक 1 लाख 20 हजार करोड़ का निवेश जल्द ही जनपद की तकदीर और तस्वीर को बदलेगा। 

पूरे यूपी में 29.92 लाख हजार करोड़ रुपए का निवेश
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पूरे यूपी में 29 लाख 92 हजार करोड़ रुपए के निवेश पर मुहर लगी है। यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक पल है। उत्तर प्रदेश का डंका पूरे विश्व में बजा हुआ है। अकेले मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश में 75,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया के दिग्गज उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में उत्तर प्रदेश भारत का बेहतर कानून-व्यवस्था वाला प्रदेश है। पीएम मोदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की अच्छी कानून-व्यवस्था की वजह से ही आज के समय में उद्योगपति उत्तर प्रदेश को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.