रक्षाबंधन और फिर लॉन्ग वीकेंड, एनसीआर से निकल रहे लोग, लाल कुआं पर 12 किलोमीटर लंबा जाम

BIG BREAKING : रक्षाबंधन और फिर लॉन्ग वीकेंड, एनसीआर से निकल रहे लोग, लाल कुआं पर 12 किलोमीटर लंबा जाम

रक्षाबंधन और फिर लॉन्ग वीकेंड, एनसीआर से निकल रहे लोग, लाल कुआं पर 12 किलोमीटर लंबा जाम

Tricity Today | जाम

  • - बुधवार और गुरुवार को 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन
  • - इसके बाद तीन और दिन सप्ताहांत के लोगों को मिलेंगे
  • - जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड जा रहे हैं
  • - लोंग वीकेंड में अपने होम टाउन भी जा रहे हैं लोग
Ghaziabad : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। गाजियाबाद के एनएच-91 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लगा हुआ है। यह जाम नोएडा के सेक्टर-62 कट से लेकर लाल कुआं तक लगा हुआ है। दरअसल, गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन रक्षाबंधन का त्योहार है। इसके बाद लम्बा सप्ताहांत है। लिहाजा, दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग निकल रहे हैं। बहने और भाई एक-दूसरे के घर जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने वीकेंड प्लान किया है। उत्तराखंड के पहाड़ों की ओर लोग निकल लिए हैं। एनसीआर के लोग अपने-अपने होम टाउन भी जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के साथ-साथ नोएडा की सड़कों पर भी यातायात की गति धीमी है।

बुधवार और गुरुवार को 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन
इस साल भी रक्षाबंधन को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। कुछ लोग कल यानी बुधवार को रक्षाबंधन मना रहे हैं। बड़ी संख्या में गुरुवार को भी रक्षाबंधन मनाएंगे। ऐसे में लोगों ने दोनों दिन की छुट्टी ले ली है। सरकारी छुट्टी भी गुरुवार की है। शिक्षण संस्थाएं गुरुवार को छुट्टी रखेंगी। प्राइवेट सेक्टर ने बुधवार का होली-डे किया है। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से लखनऊ, मुरादाबाद, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, गोरखपुर और बनारस तक अपने होम टाउन जा रहे हैं। जो बहनें एनसीआर में रह रही हैं, वह पूर्वांचल तक अपने भाइयों के घर जा रही हैं। जो भाई यहां रह रहे हैं, वह बहनों के घर जा रहे हैं।

लॉन्ग वीकेंड होने के चलते उत्तराखंड की ओर निकली भीड़
इस सप्ताह के 5 दिन छुट्टियों में जाने वाले हैं। बुधवार और गुरुवार को लोग रक्षाबंधन का त्यौहार मनाएंगे। इसके बाद शुक्रवार की छुट्टी करके शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। लिहाजा, पूरे सप्ताह कामकाज होने वाला नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में लोग मसूरी, नैनीताल, देहरादून और दूसरे पर्यटन स्थलों की ओर निकल गए हैं। यही वजह है कि गाजियाबाद से लेकर मुरादाबाद तक नेशनल हाईवेज पर जगह-जगह ट्रैफिक जाम की सूचनाएं मिल रही हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस प्लेटटिनम हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले विक्रम सिंह ने बताया, "मेरी बहन और बहनोई बेंगलुरु से रक्षाबंधन मनाने आए हैं। हम लोगों ने लंबी छुट्टियों के चलते बाहर जाने का प्लान बनाया है। मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे हम लोग नैनीताल के लिए निकले हैं। अभी तक बमुश्किल अमरोहा पहुंचे हैं। पहले गाजियाबाद में नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम था। इसके बाद गढ़मुक्तेश्वर में भी लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। पहले हमने सोचा था सीधे नैनीताल पहुंच जाएंगे। अब हमें लग रहा है कि रात को पहले हल्द्वानी रुकना पड़ेगा।"

कलंदी कुंज, महामाया फ्लाईओवर और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी जाम
नोएडा शहर में भी ट्रैफिक जाम के हालात हैं। मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम से कालिंदी कुंज और महामाया फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। ट्रैफिक की चाल बहुत धीमी है। दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा के बीच यातायात रुक-रुक कर चल रहा है। ठीक है ऐसे ही हालात ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी बने हुए हैं। दरअसल, नोएडा की ओर से यमुना एक्सप्रेसवे जाने वाले वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस चुस्त है। सड़कों पर हालात संभालने में जुटी है, लेकिन बुधवार और गुरुवार को भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे। सामान्य तौर पर सुबह और शाम के वक्त पीक ऑवर्स में ट्रैफिक जाम होता है, लेकिन अगले 2 दिन पूरे समय ट्रैफिक का भारी दबाव रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.