बोले लालू को तेजस्वी की, सोनिया को राहुल की और अखिलेश को डिंपल की चिंता

गाजियाबाद में परिवारवाद पर जमकर बरसे जेपी नड्डा : बोले लालू को तेजस्वी की, सोनिया को राहुल की और अखिलेश को डिंपल की चिंता

बोले लालू को तेजस्वी की, सोनिया को राहुल की और अखिलेश को डिंपल की चिंता

Tricity Today | गाजियाबाद में परिवारवाद पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

Ghaziabad News : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  शनिवार की सुबह गाजियाबाद पहुंचे। यहां उनके द्वारा ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल भाजपा विधायक सुनील शर्मा मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष परिवारवाद पर जमकर बोले और अपने विरोधियों को आड़े हाथों लिया। 

परिवारवाद पर मारी चोट
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मोहन नगर स्थित कृष्ण इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं से जेपी नड्डा ने कहा देश को बनाने में सैनिकों का बहुत बड़ा योगदान है। देश के लिए सैनिकों ने  अपने जीवन को समर्पित कर दिया। उनकी प्रेरणा को हमें आगे बढ़ाना है। मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने राजनीतिक पार्टियों में फैले परिवारवाद पर गहरी चोट मारी। 

इन सभी पर घोटाले के आरोप 
उन्होंने कहां आज विपक्ष को देश की चिंता नहीं बल्कि परिवार की चिंता है। नड्डा ने आरोप लगाया कि आज भाई वाद, भतीजावाद, चारा घोटाला, नेशनल हेराल्ड घोटाला, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू, राबड़ी, तेजस्वी यादव सब पर घोटाले के आरोप लगे हुए हैं। ममता पर वार करते हुए कहा कि ममता दीदी को अपने भतीजे की चिंता है, अखिलेश को डिंपल की चिंता है, सोनिया को राहुल गांधी की चिंता है, लालू यादव को तेजस्वी की चिंता है और इन सभी पर घोटाले के आरोप हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सीधे-सीधे अपने विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष इशारा कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन मोड़ में आ चुकी है। अब लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीने शेष बचे हैं। पार्टी अध्यक्ष की तरफ से अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों का इशारा दिया गया है। जेपी नड्डा के साथ गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह, साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर से विधायक अजीत पाल त्यागी और गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल भी मंच पर मौजूद रही। गाजियाबाद लोकसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट है। यहां से भाजपा के कई धुरंधर नेता जीतकर संसद की दहलीज पर पहुंचे है। इस बार भी जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में वही जीत का मंत्र फूंकने की कोशिश की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.