3 अक्टूबर से काम करेंगे अधिवक्ता 

गाजियाबाद में वकीलों की हड़ताल खत्म : 3 अक्टूबर से काम करेंगे अधिवक्ता 

3 अक्टूबर से काम करेंगे अधिवक्ता 

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News: एक माह पूर्व 29 अक्टूबर को प्रोटेक्ट करने के दौरान वकीलों पर हापुड़ में हुए लाठीचार्ज के बाद से ही प्रदेश के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी थी। बीते कुछ समय से हापुड़ और गाजियाबाद के अधिवक्ता हड़ताल पर थे लेकिन अब गाजियाबाद के अधिवक्ताओं ने भी हड़ताल समाप्त की घोषणा कर दी है।

कई जिलों के वकीलों ने हड़ताल वापस ले ली
गाजियाबाद बार सचिव स्नेहा त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को गाजियाबाद के अधिवक्ताओं की हड़ताल का आखिरी दिन रहता है और अब शनिवार तथा रविवार को पूर्व की भांति अवकाश रहेगा और 2 अक्टूबर को सरकारी अवकाश के चलते 3 अक्टूबर से कचहरी में निरंतर कामकाज होगा। ज्ञात हो कि बीते एक माह से अधिवक्ता लगातार हड़ताल पर चल रहे हैं। 29 अक्टूबर को हापुड़ जनपद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी थी लेकिन धीरे-धीरे कई जनपदों के अधिवक्ताओं ने हड़ताल वापस ले ली। बाद में केवल पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के अधिवक्ता ही हड़ताल पर रह गए थे लेकिन बीते कुछ दिनों से गाजियाबाद और हापुड़ जनपद को छोड़कर सभी जिलों के अधिवक्ताओं ने हड़ताल वापस ले ली और अपने-अपने काम पर लौट गए। सूत्रों की मानें तो गुरुवार को गाजियाबाद के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल हापुड़ के अधिवक्ताओं से जाकर मिला था और हड़ताल को वापस लेने के मामले में विचार विमर्श करने के बाद पुलिस अधिकारियों से मिला था।

3 अक्टूबर से शुरू होगा कामकाज
पुलिस अधिकारी प्रवक्ताओं की सभी मांगों को मानने के लिए तैयार थे लेकिन हापुड़ के अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। इस दौरान गाजियाबाद के अधिवक्ताओं ने भी शुक्रवार को यह निर्णय लिया कि अब वह भी हड़ताल वापस लेंगे। बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव स्नेहा त्यागी ने बताया कि गाजियाबाद के अधिवक्ताओं ने भी शुक्रवार को हड़ताल रखी लेकिन इसके बाद हड़ताल वापस का निर्णय लिया गया है। बार सचिव ने बताया कि पूर्व की भांति शनिवार को कचहरी में कामकाज नहीं होगा और रविवार को अवकाश रहता है इसके अलावा सोमवार को 2 अक्टूबर गांधी जयंती के चलते सरकारी अवकाश रहेगा उन्होंने बताया कि 3 तारीख से गाजियाबाद के अधिवक्ता हड़ताल समाप्त कर काम करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.