मोदीनगर में किसान पर तेंदुए का हमला, घायल को अस्पताल भेजा गया, वन विभाग की टीम मौके पर

Ghaziabad News : मोदीनगर में किसान पर तेंदुए का हमला, घायल को अस्पताल भेजा गया, वन विभाग की टीम मौके पर

मोदीनगर में किसान पर तेंदुए का हमला, घायल को अस्पताल भेजा गया, वन विभाग की टीम मौके पर

Google Image | तेंदुए

Ghaziabad News : मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में ग्राम सैदपुर के एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान सुबह अपने पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गया हुआ था। इस दौरान जंगल से निकलकर तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। घायल किसान को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

क्या है पूरा मामला
सेंसरपाल अपने परिवार के साथ सैदपुर गांव में रहते हैं। वह किसान हैं और खेती बाड़ी से अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार सुबह लगभग 8 बजे जब वह अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए हुए थे। उसी समय जंगल से निकलकर एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से उनका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद वह चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे किसान डंडा और फावड़ा लेकर तेंदुए की तरफ दौड़े। किसान को बचाने दौड़े लोगों का आता देख तेंदुआ वहां से भाग गया। किसानों ने घायल सेंसरपाल को इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर कैलाश चंद ने बताया कि तेंदुए ने सेंसरपाल के हाथ को जख्मी कर दिया है। फिलहाल किसान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम 
घटना की सूचना मिलने पर थाना भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। बता दें कि गाजियाबाद स्थित 47 पीएससी में भी तेंदुआ होने की सूचना मिली थी। घटना पिछले सप्ताह की है, जब रात में गश्त कर रहे जवानों को तेंदुआ दिखाई दिया था। उस समय भी वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाकर तेंदुए की खोजबीन की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.