पैरों के निशान देखे उड़े होश, एक गाय पर किया हमला, वन विभाग की टीम तलाश में जुटी

गाजियाबाद में तेंदुए की आहट : पैरों के निशान देखे उड़े होश, एक गाय पर किया हमला, वन विभाग की टीम तलाश में जुटी

पैरों के निशान देखे उड़े होश, एक गाय पर किया हमला, वन विभाग की टीम तलाश में जुटी

Google Image | symbolic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद के वेब सिटी क्षेत्र में स्थित एक गांव वासियों ने वन विभाग को गांव में तेंदुआ होने की सूचना दी है। लेपर्ड दिखाई देने की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम वासियों द्वारा दी गई सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव में जानवर के पैरों के निशान देखे हैं। बताया जा रहा है कि ये पैरों के निशान तेंदुए के हैं।

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद के गांव कचेड़ा में तेंदुए के पैरों के निशान देखे गए हैं। साथ ही गांव में देर रात एक गाय के ऊपर भी हमला किया गया जिसमें गाय गंभीर रूप से घायल हो गई है। वन विभाग की टीम को फोन कर सूचना दी गई है। गांव में रहने वाले एडवोकेट अंकुर नागर ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। गांव में कच्चे रास्तों पर लेपर्ड के पैरों के निशान देखे गए हैं। रात में एक गाय के ऊपर भी तेंदुए ने हमला किया है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गाय पर तेंदुए के द्वारा हमला किया गया है। वही गांव में स्थित एक सरसों के खेत में तेंदुए के होने की जानकारी मिली है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है।

पहले भी दिखाई दिया है तेंदुआ
कुछ दिन पहले भी गोविंदपुरम क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी गई थी जिसके बाद स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम ने मिलकर क्षेत्र में खोज अभियान चलाया था, लेकिन उस दौरान कुछ हाथ नहीं लगा था। लगभग एक वर्ष पहले गाजियाबाद की कचहरी में अचानक तेंदुआ घुस आया था और उसने एक व्यक्ति को बुरी तरह से घायल कर दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.