किशोरी ने बात करने से किया इंकार तो ब्लेड से गला रेता

गाजियाबाद में हैवान बना युवक : किशोरी ने बात करने से किया इंकार तो ब्लेड से गला रेता

किशोरी ने बात करने से किया इंकार तो ब्लेड से गला रेता

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट के दौलतपुरा में रामक्यास के मकान में किराये पर रहने वाली किशोरी के गले पर ब्लेड से वार कर हत्या के प्रयास के मामले में सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के बात करने से मना करने से नाराज होकर गुस्से में शंकर ने उस पर वार किया था। 

यह है पूरा मामला
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शंकर आजमगढ़ के जैनपुर के गांव अलियावाद कटांयी का रहने वाला है। हाल में वह कविनगर के विवेकानंदनगर में रह रहा था। पूछताछ में शंकर ने बताया कि उसकी एक लड़़की से दोस्ती हो गई। उनके बीच अच्छी जान पहचान हो गई। वह अक्सर उससे दौलतपुरा में मिलने जाता था। अचानक उसने उससे बात करना बंद कर दिया। कई दिनों तक बात नहीं की तो वह 24 अप्रैल को उसके घर गया। जहां उससे बात न करने का कारण पूछा तो उसने बात करने से साफ इन्कार कर दिया। इस बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर जेब से ब्लेड निकालकर उसने उसके के गले पर वार कर दिया। खून निकलता देख वह घबरा गया और मौके से भाग गया। मामले में मकान मालिक रामक्यास ने मुकदमा दर्ज कराया है।

नौ महीने पहले गोरखपुर से आई थी किशोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी नौ महीने पहले गोरखपुर से एक युवक के साथ दिल्ली आ गई थी। वहां से अन्य युवक के संपर्क में आने के बाद गाजियाबाद आ गई। घायल किशोरी का उपचार पुलिस करा रही है। परिजनों से संपर्क नहीं होने पर उसे शेल्टर होम भेजा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.