शादी का वादा करके 244 दिनों तक बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात

गाजियाबाद में लव, सेक्स और धोखा : शादी का वादा करके 244 दिनों तक बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात

शादी का वादा करके 244 दिनों तक बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : नोएडा से सटे गाजियाबाद से युवती को शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप करने का मामला सामने आया है। फिलहाल युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने वारदात के 4 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

क्या है पूरा मामला
नंदग्राम थाना क्षेत्र की पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के जिला बोतिया की निवासी है। उसके गांव का एक रहने वाला युवक अनुराग उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ गाजियाबाद ले आया था। जिसके बाद उसे राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में अपने साथ रख लिया। पीड़िता उसके प्यार के झांसे में आ गई और इसका फायदा उठाकर आरोपी ने अनुराग कर्णवाल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।  उस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बना लिए। करीब 22 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ 8 महीने तक रेप किया। 

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार 
शिकायत के बारे में जानकारी मिलते ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस 8 अक्टूबर 2022 को शिकायत मिलते ही फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। करीब 4 महीने की मशक्कत के बाद पुलिस के द्वारा गुरुवार रात आरोपी को मूर्ति तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया और अब उस जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.