स्कोच अवॉर्ड से नवाजे गए महेंद्र सिंह तंवर, कई करोड़ लीटर जल का संरक्षण किया

गाजियाबाद : स्कोच अवॉर्ड से नवाजे गए महेंद्र सिंह तंवर, कई करोड़ लीटर जल का संरक्षण किया

स्कोच अवॉर्ड से नवाजे गए महेंद्र सिंह तंवर, कई करोड़ लीटर जल का संरक्षण किया

Google Image | महेंद्र सिंह तंवर

गाजियाबाद : नगर निगम द्वारा शहर में तालाबों के माध्यम से वृहद स्तर पर कई करोड़ लीटर जल का संरक्षण किया गया, जिससे भू स्तर जल में बढ़ोतरी आई। मेयर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर के कुशल निर्देश में वर्षा के जल को बड़ी मात्रा में संरक्षण करने पर कई बार शहर को पुरस्कृत किया गया है। उसी के क्रम में स्कोच अवॉर्ड से गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को सिल्वर पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 

गाजियाबाद नगर निगम अनेकों कार्य शहर को बेहतर बनाने के लिए कर रहा है। जिसमें समस्त विभाग द्वारा अपनी अपनी कार्यवाही जिम्मेदारी बखूबी निभाई जा रही है। शहर का किसी ना किसी पुरस्कार से पुरस्कृत होना यह अपने आप में एक बहुत बड़ा विषय है। 

गाजियाबाद नगर निगम की विकास के क्षेत्र में बढ़ते कदम बधाई के पात्र हैं, जिस पर समस्त शहर वासी इसका बहुत बड़ा हिस्सा है। पार्षदों एवं क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से नगर निगम आगे भी इसी प्रकार योजनाएं शहर में लाई जाती रहेंगी और एक मुकाम हासिल किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.