विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान का भव्य स्वागत

Ghaziabad News : विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान का भव्य स्वागत

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान का भव्य स्वागत

Tricity Today | विधायक नंदकिशोर गुर्जर

Ghaziabad News : गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया। लोनी विधायक द्वारा ढोल बजाकर फूल माला पहनाई गई। बता दें कि गाजियाबाद में सतपाल प्रधान को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान उनके निवास पर लोनी पहुंचे। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 

चौंकाने वाला रहा फैसला
सतपाल प्रधान को जिलाअध्यक्ष बनाने के पीछे पार्टी का चौंका देने वाला फैसला रहा है। माना जा रहा है कि लोनी नगर पालिका चुनाव में जिस प्रकार पार्टी द्वारा अंतिम समय तक भी नाम फाईनल नहीं किया गया। बाद में सतपाल प्रधान ने अपनी पत्नी पुष्पा को चुनाव का टिकट भरवा दिया था, बाद में भारतीय जनता पार्टी ने भी पुष्पा को सहयोग देकर एक प्रकार से पुष्पा के नाम परमोहर लगा दी थी लेकिन पुष्पा यह चुनाव नहीं जीत पाई थी और रालोद की प्रत्याशीरंजीता धामा यह चुनाव जीत गई थी। हालांकि इस चुनाव को जिताने में लोनी विधायक नेसतपाल प्रधान की पत्नी पुष्पा को पूरा सहयोग किया था। इसी बात को ध्यान में रखतेहुए सतपाल प्रधान को गाजियाबाद का जिला अध्यक्ष पद दिया गया है।   

सतपाल प्रधान बने जिला अध्यक्ष जबकि संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष
गाजियाबाद में बीजेपी ने सतपाल प्रधानको जिला अध्यक्ष जबकि संजीव शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाया है। आगामी लोकसभा की तैयारी को ध्यान में रखतेहुए भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद में महानगर अध्यक्ष  के पद पर एक बार फिरसे संजीव शर्मा को मौका दिया है जबकि जिला अध्यक्ष पद पर दिनेश सिंघल को हटाकरउनके स्थान पर सतपाल प्रधान को यह जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि संजीवशर्मा को महानगर अध्यक्ष का पद मिलने के पीछे चार विधायकों और राज्यसभा सदस्य केद्वारा की गई मजबूत पैरवी को आधार बताया जा रहा है। इसी के साथ कहा जा रहा है किगाजियाबाद सांसद के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टीकी सरकार है इसलिए बीजेपी में महानगर और जिला अध्यक्ष पद काफी महत्वपूर्ण हो जाते हैंइसलिए जनप्रतिनिधि चाहते हैं कि उनका ही कोई नजदीकी इस पद पर नियुक्त किया जाए।

विधायक नंदकिशोर ने किया स्वागत 
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, गाजियाबाद में एक राज्यसभा सांसद सहित दो सांसद हैं। जबकि 4 विधायक और पांच दर्जन पार्षद गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावामेयर भी भारतीय जनता पार्टी की है तो यह पद और भी अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा था।शनिवार को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत लोनी में उनके निवास पर किया गया। इसदौरान लोन के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधानका स्वागत ढोल नगाड़ा की थाप पर फूल माला पहनकर किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.