एमएलसी दिनेश गोयल को व्यापारियों ने दी बधाई, बोले- त्याग और तपस्या की बदौलत जीत मिली

शुभकामनाएं : एमएलसी दिनेश गोयल को व्यापारियों ने दी बधाई, बोले- त्याग और तपस्या की बदौलत जीत मिली

एमएलसी दिनेश गोयल को व्यापारियों ने दी बधाई, बोले- त्याग और तपस्या की बदौलत जीत मिली

Tricity Today | एमएलसी दिनेश गोयल को व्यापारियों ने दी बधाई

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को नवनियुक्त एमएलसी (स्नातक) दिनेश गोयल को पुष्प गुच्छ देकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है। उन्हें शानदार कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। दिनेश गोयल ने सभी व्यापारियों को पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया। चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

दिनेश गोयल ने कहा, "कार्यकर्ता के त्याग और तपस्या की बदौलत यह जीत मिली है। कार्यकर्ताओं की जो भी अपेक्षाएं होंगी, उन पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "प्रदेश में योगी सरकार और देश में मोदी सरकार को लेकर आम लोगों में विश्वास बढ़ रहा है। आने वाले समय में भाजपा का जनाधार और तेजी से बढ़ेगा। पार्टी की नीतियां आम लोगों से जुड़ी हुई हैं और आम लोगों तक उसका फायदा पहुंच रहा है।"

इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जिंदल, जिला अध्यक्ष अशोक जिंदल, जिला महामंत्री अशोक शर्मा, महामंत्री सुनील प्रताप सिंह, राकेश, गोपीचंद शर्मा, संदीप मित्तल, राजेंद्र वालिया, युवराज सिंह, विक्रमपाल सिंह चौधरी और अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.