जिले की सड़कों से हटेंगे 1 लाख से ज्यादा वाहन, दौड़ते हुए मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई, जानें वजह

बड़ी खबर : जिले की सड़कों से हटेंगे 1 लाख से ज्यादा वाहन, दौड़ते हुए मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई, जानें वजह

जिले की सड़कों से हटेंगे 1 लाख से ज्यादा वाहन, दौड़ते हुए मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई, जानें वजह

Google Image | Symbolic Photo

  • 1.12 लाख वाहन जनपद की सड़कों से होंगे साफ
  • 6 माह की अवधि में एनओसी नहीं लेने पर पंजीकरण होंगे निरस्त
     
Ghaziabad News : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के 15 साल पुराने वाहनों के संचालन पर रोक के बाद जिला परिवहन विभाग सख्त है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेश का पालन करते हुए जिले में वर्ष-2006 से पहले के रजिस्टर्ड 1 लाख 12 हजार 791 वाहनों के पंजीकरण निलंबित कर दिए हैं। हालांकि इन वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए एनओसी का विकल्प रखा गया है। 

एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया, जिले में वर्ष-2006 से पहले के पंजीकृत 1 लाख 12 हजार 791 वाहनों के पंजीकरण निलंबित किए गए हैं। इन वाहनों के लिए अगर 6 महीने की अवधि में एनओसी नहीं ली गई, तो इन सभी के पंजीकरण निरस्त किए जाएंगे। यह सभी वाहन कबाड़ माने जाएंगे। एआरटीओ ने बताया कि एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 10 साल पुराने डीजल वाहनों और पेट्रोल चलित वाहनों के संचालन पर रोक लगाई है। 

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
इसी के तहत पुराने वाहन जिले में चलाना प्रतिबंधित हैं। यदि वाहन सड़क पर दौड़ता हुआ मिला, तो उसको सीज करते हुए भारी जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके आधार पर समय-समय पर पुराने वाहनों का पंजीकरण विभाग की ओर से निरस्त कर दिया जाता है। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से दिसंबर 2020 में वर्ष-1994 से पहले के पंजीकृत 12,406 वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। जबकि 9 जुलाई 2021 को वर्ष-1995 से 2001 तक पंजीकृत हुए 74,021 वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया जा चुका है। इसी प्रकार परिवहन विभाग ने तीसरी बार कार्रवाई की। 

6 महीने में जारी कराएं
इसके तहत वर्ष-2001 से वर्ष-2006 तक पंजीकृत 1,12,791 वाहनों का पंजीकरण निलंबित किया गया है। इन वाहन चालकों को 6 माह तक का समय दिया गया है। छह माह के भीतर वह अन्य जनपद या प्रदेश के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करा सकते हैं। इसके बाद इनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि जनपद में अभी तक यूपी-14ए से यूपी-14एम तक के सभी वाहन बंद थे। यूपी-14एन से यूपी-14जेड एवं यूपी-14 एए से यूपी-14एई तक की सीरिज बंद रहेंगी। इन सीरिज के वाहनों के संचालन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.