औचक निरीक्षण के दौरान खराब मिले घर से कूड़ा उठाने वाले वाहन, नगर आयुक्त ने लगाई फटकार

Ghaziabad News : औचक निरीक्षण के दौरान खराब मिले घर से कूड़ा उठाने वाले वाहन, नगर आयुक्त ने लगाई फटकार

औचक निरीक्षण के दौरान खराब मिले घर से कूड़ा उठाने वाले वाहन, नगर आयुक्त ने लगाई फटकार

Tricity Today | खराब मिले घर से कूड़ा उठाने वाले वाहन

Ghaziabad News : नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ विजयनगर जोन पहुंचे। उन्होंने वार्ड की सफाई व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रही। जिनको नगर आयुक्त ने विजय नगर जोन के अंतर्गत अभियान के तौर पर सफाई कराने के निर्देश दिए है। नगर आयुक्त के साथ क्षेत्रीय पार्षद भी मौके पर उपस्थित रहे।

खराब मिले डोर टू डोर वाहन 
विजय नगर जोन कार्यालय में नगर आयुक्त ने खराब पड़े वाहनों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में विजय नगर जोन के सभी डोर टू डोर व अन्य वाहनों की मरम्मत हो जानी चाहिए। वार्ड संख्या 14 के पार्षद ओमप्रकाश व क्षेत्र के निवासियों के साथ नगर आयुक्त ने सीधी बात करते हुए क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और मौके पर टीम को बुलाकर उसका समाधान भी कराया।

घटना निस्तारण में जुटा निगम
गाजियाबाद नगर निगम शहर की समस्याओं के निस्तारण में जुटा हुआ है। समस्त एसएफआई भी अपने-अपने क्षेत्रों से कचरे का निस्तारण करा रहे हैं। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ शहर का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत दिखाई दे रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.