68 घंटे ओयो होटल में बिताने के बाद प्रेमी ने 5 बच्चों की मां को उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात : 68 घंटे ओयो होटल में बिताने के बाद प्रेमी ने 5 बच्चों की मां को उतारा मौत के घाट

68 घंटे ओयो होटल में बिताने के बाद प्रेमी ने 5 बच्चों की मां को उतारा मौत के घाट

Tricity Today | आरोपी गौतम सिंह

  • - 23 दिसंबर की सुबह 10 बजे घर से निकली थी रचना
  • - 24 और 25 दिसंबर तक ओयो होटल में गौतम सिंह के साथ रही 
  • - 5 बच्चों की मां है रचना
  • - 26 दिसंबर की सुबह 7:00 होटल से फरार हुए आरोपी
  • - रचना और गौतम सिंह का 3 महीनों से चल रहा अफेयर
  • - एक रात और साथ बिताने के लिए हुआ विवाद
Ghaziabad/Baghpat : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वेस्ट यूपी के बागपत में स्थित एक गांव में रहने वाली 5 बच्चों की मां अपने से कम उम्र की प्रेमी के साथ 2 दिनों तक गाजियाबाद के ओयो होटल में रही। तीसरे दिन भी प्रेमी साथ में रात बिताने के लिए अड़ा हुआ था, लेकिन इस पर 5 बच्चों की मां ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। गाजियाबाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ है। 

रचना की उम्र 45 साल
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ने बताया कि बागपत में कलेक्ट्रेट के पास निवाड़ा गांव है। वहां पर रचना नाम की महिला अपने 5 बच्चों और पति के साथ रहती थी। रचना का गाजियाबाद के भोजपुर में स्थित अमराला गांव के रहने वाले गौतम सिंह से पिछले करीब 3 महीनों से अफेयर चल रहा था। रचना की उम्र 45 साल थी और गौतम सिंह की उम्र 35 साल है। दोनों एक एनजीओ में काम करते थे। 

23 दिसंबर की सुबह करीब 10:00 बजे घर से निकली
गाजियाबाद के डीसीपी ने बताया कि बीते 23 दिसंबर को रचना अपने पति राजकुमार से यह कहकर घर से निकले कि वह एनजीओ के काम से बाहर जा रही है। उसके बाद रचना अपने घर से रवाना हो गई। बीते 23 दिसंबर की सुबह करीब 10:00 बजे रचना अपने घर से रवाना हुई थी। उसके बाद 24 और 25 दिसंबर को रचना वापस नहीं लौटी। इस दौरान रचना और उसका प्रेमी गौतम सिंह गाजियाबाद की एक ओयो होटल में ठहरे हुए थे। 

क्यों हुई रचना की हत्या
जांच में पता चला है कि 23 के बाद 24 से 25 दिसंबर को रचना और गौतम सिंह एक ओयो होटल में ठहरे हुए थे। 25 दिसंबर की देर रात को दोनों के बीच लड़ाई हो गई। रचना ने गौतम से कहा कि उसे अपने घर वापस जाना है, उसके घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस पर गौतम ने मना कर दिया और बोल दिया कि रात बहुत हो गई है, सुबह चले जाना। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और रचना शोर मचाने का प्रयास करने लगी। वह ओयो होटल से बाहर भागने का प्रयास कर रही थी। जिसके बाद गौतम सिंह अपनी माशूका को पकड़कर कमरे में अंदर ले आया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 

इस बहाने से होटल से भागा युवक
हत्या 25 दिसंबर की देर रात को हुई थी। हत्या करने के बाद गौतम सिंह अपनी प्रेमिका के शव के साथ करीब 5 घंटे तक रहा। उसके बाद 26 दिसंबर की सुबह होटल स्टाफ से सुबह 7:00 बजे यह कहकर निकला कि उसके पैसे खत्म हो गए हैं। कुछ उसको कुछ पैसे निकालने के लिए एटीएम तक जाना है। इसका बहाना बनाकर वह होटल से भाग गया। 26 दिसंबर की दोपहर जब रूम की सफाई करने वाला कर्मचारी अंदर घुसा तो देखा कि महिला का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद मामले की जानकारी होटल के स्टाफ को दी। होटल के स्टाफ ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने इस मामले में गौतम सिंह को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.