भगत सिंह सेवा दल के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद, संस्था की फ्री सर्विस से प्रभावित हुए वीके सिंह

Ghaziabad News : भगत सिंह सेवा दल के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद, संस्था की फ्री सर्विस से प्रभावित हुए वीके सिंह

भगत सिंह सेवा दल के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद, संस्था की फ्री सर्विस से प्रभावित हुए वीके सिंह

Trycity | Symbolic

Ghaziabad News : गाजियाबाद स्थित सनसिटी सोसायटी में भगत सिंह सेवा दल के पार्किंग स्थल का उद्घाटन सांसद वीके सिंह ने किया। वीके सिंह ने एम्बुलेंस और शव वाहनों का रिबन काटा और 104 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और सांसद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। सामाजिक कार्य के लिए भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष को पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

यह है पूरा मामला
सांसद वीके सिंह ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे क्षेत्र में भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शंटी ने सेवा दल का कार्यालय खोला है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह शंटी एक जानी-मानी हस्ती हैं, जो पद्मश्री अवार्डी भी हैं। कोरोना काल में जब लोग घरों में बंद थे और आएदिन लोग मर रहे थे, उस समय परिजन भी शवों से दूर भाग रहे थे, तब इनकी संस्था ने लाशों का दाह संस्कार कराया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीके सिंह ने एम्बुलेंस और शव वाहनों का रिबन काटकर उद्घाटन किया।

संस्था करती है निशुल्क सेवा 
भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शंटी ने बताया कि हमें इस दल को चलाते हुए लगभग 27 साल हो चुके हैं। हम लोगों को निष्पक्ष, निस्वार्थ और निशुल्क सेवा देते हैं। एंबुलेंस सेवा, शव वाहन, मोर्चरी बॉक्स और दाह संस्कार सेवाएं निशुल्क देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि पद्मश्री अवार्ड मुझे नहीं, बल्कि मेरी पूरी टीम को मिला है। हम ऐसे ही आगे भी सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम में वेव सिटी ग्रुप के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चड्ढा, वाहिनी हिंदू परिषद आलोक कुमार और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.