संक्रामक रोगों के खिलाफ नगर आयुक्त ने मोर्चा खोला, जनप्रतिनिधियों से भी मांगा सहयोग   

Ghaziabad News : संक्रामक रोगों के खिलाफ नगर आयुक्त ने मोर्चा खोला, जनप्रतिनिधियों से भी मांगा सहयोग   

संक्रामक रोगों के खिलाफ नगर आयुक्त ने मोर्चा खोला, जनप्रतिनिधियों से भी मांगा सहयोग   

Google Image | symbolic Image

Ghaziabad News : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा जहां शहर में वृहद स्तर पर फॉगिंग कराने तथा एंटी लार्वा छिड़काव करने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश को दिए गए है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को संयुक्तरूप से कार्य करने के लिए भी आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में जिला मलेरिया विभाग तथा नगर निगम मिलकर मलेरिया के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है।  
क्या है पूरी योजना  
 
संक्रामक रोगों से बचाव के लिए न केवल विभागीय अधिकारी ही कार्रवाई कर रहे हैं बल्कि जनप्रतिनिधियों से भी विशेष सहयोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा मांगा जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर राकेश गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी द्वारा वार्डों में संक्रामक बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर बैठक की जा रही है। जिसके क्रम में अहिंसा खंड इंदिरापुरम वार्ड संख्या 99, वार्ड संख्या 98 में आरडब्ल्यूए पदाधिकारी के साथ बैठक की गई। जिसमें जनप्रतिनिधि के रूप में अभिनव जैन, पार्षद डॉ अनिल तोमर भी उपस्थित रहे।

रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान 
गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश द्वारा डोर टू डोर जाकर स्वयं एंटी लारवा छिड़काव की मॉनिटरिंग की जा रही है। विजयनगर, प्रताप विहार और अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। हॉटस्पॉट पर गाजियाबाद नगर निगम अधिकारी फागिंग व एंटी लार्वा का विशेष अभियान चला रहे हैं। जन सहयोग से गाजियाबाद नगर निगम संक्रामक रोगों की रोकथाम में वृहद स्तर पर कार्य कर रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.