नगर आयुक्त ने एचडीएफसी बैंक के साथ किया एमओयू साइन, शहरवासियों को मिलेगा फायदा 

गाजियाबाद से अच्छी खबर : नगर आयुक्त ने एचडीएफसी बैंक के साथ किया एमओयू साइन, शहरवासियों को मिलेगा फायदा 

नगर आयुक्त ने एचडीएफसी बैंक के साथ किया एमओयू साइन, शहरवासियों को मिलेगा फायदा 

Tricity Today | नगर आयुक्त एमओयू साइन करते हुए

Ghaziabad News : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में गाजियाबाद नगर निगम और एचडीएफसी बैंक के बीच गाजियाबाद 311 ऐप और संपत्ति कर सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन को लेकर एमओयू साइन किया गया है। एचडीएफसी बैंक की तरफ से क्लस्टर हेड आशीष भाटिया ने एग्रीमेंट को साइन किया,उसके बाद नगर आयुक्त द्वारा एग्रीमेंट साइन किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम के समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। एचडीएफसी बैंक की टीम भी मौके पर उपस्थित रही। 

शहरवासी आसानी से करेंगे संपत्ति कर का भुगतान
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए एमओयू साइन कराया गया। संपत्ति कर सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन से शहरवासी अब अपने संपत्ति कर का भुगतान सरलता से कर सकेंगे। इसी के साथ संपत्ति टैक्स से जुड़े अन्य कार्य भी सरलता से हो सकेंगे। इसके लिए सॉफ्टवेयर का अपग्रेडेशन करते हुए इंटीग्रेटेड किया गया है। इस दौरान गाजियाबाद 311 ऐप को तैयार कर लिया गया है जिसके लिए एमओयू की कार्रवाई भी पूर्ण की गई है। गाजियाबाद 311 ऐप पर नगर आयुक्त ने ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऐप में नगर निगम संबंधित लगभग 66 समस्याओं का किस प्रकार समाधान होगा विस्तार से बताया गया। गाजियाबाद 311 ऐप न केवल शहर वासियों के लिए ही लाभकारी सिद्ध होगा बल्कि निगम अधिकारियों के लिए भी मॉनिटरिंग व अन्य कार्यों में सहयोग करेगा। गाजियाबाद नगर निगम की सेवाओं से संबंधित अधिकांश संदर्भ से गाजियाबाद 311 ऐप को जोड़ा गया है। 

नगर निगम ने स्मार्ट वर्किंग की तरफ बढ़ाया कदम 
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम स्मार्ट वर्किंग की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा समस्त निगम अधिकारियों के साथ शहर की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। गाजियाबाद 311 अप के माध्यम से न केवल शहर वासियों को लाभ प्राप्त होगा और अधिकारियों की वर्किंग भी सरल होगी। यहां तक की नगर आयुक्त द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम टीम की अटेंडेंस का कार्य भी उक्त ऐप के माध्यम से होगा। 

इन सेवाओं की मिलेगी जानकारी
गाजियाबाद 311 ऐप में उद्यान, डेयरी, पार्किंग ट्रेड लाइसेंस, स्ट्रीट लाइट, म्यूटेशन, कैटल कैचिंग, पानी, बोरिंग, निर्माण, अतिक्रमण, सीवर समस्या, टैक्स तथा आई टी के कार्यों से जोड़ा गया है। इसका प्रशिक्षण समस्त विभाग की टीम को दिया जा चुका है, गाजियाबाद 311 ऐप के माध्यम से गाजियाबाद नगर निगम संबंधित छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान और जानकारी नगर आयुक्त द्वारा दी गई। पेड़ों की कटिंग का कार्य, कटिंग के उपरांत सफाई होने का कार्य पार्कों की सफाई का कार्य बेंच की की व्यवस्था का कार्य, मालियों की उपस्थिति की जानकारी अवैध डेयरी की शिकायत, अवैध पार्किंग की शिकायत, गाजियाबाद नगर निगम पार्किंग की शिकायत, डॉग समस्याएं, पार्कों की स्ट्रीट लाइट, चौराहे की लाइट या अन्य क्षेत्रों की लाइट पानी के लीकेज की समस्या, गंदे पानी की समस्या, हैंडपंप से संबंधित संदर्भ, टैक्स जमा करने का सही तरीका, मोशन का कार्य व अन्य गाजियाबाद नगर निगम संबंधित कार्य ऐप के माध्यम से सरलता से हो सकेंगे। 

जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए किया उत्साहित
गाजियाबाद 311 एप के माध्यम से अपने आसपास नजदीकी शौचालय की जानकारी नजदीकी कम्युनिटी हॉल की जानकारी व अन्य जानकारी भी सरलता से शहर वासियों को प्राप्त हो सकेंगे। नगर आयुक्त द्वारा गाजियाबाद नगर निगम की टीम को बेहतर कार्य करने के लिए मोटिवेट भी किया गया और 311 अप के साथ जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहित भी किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.