अवकाश दिवस पर भी नगर निगम ने वसूले डेढ़ करोड़ रुपए  

गाजियाबाद : अवकाश दिवस पर भी नगर निगम ने वसूले डेढ़ करोड़ रुपए  

अवकाश दिवस पर भी नगर निगम ने वसूले डेढ़ करोड़ रुपए  

Tricity Today | गाजियाबाद नगर निगम ने रविवार को अवकाश दिवस में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की राजस्व वसूली की

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम ने रविवार को अवकाश दिवस में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की राजस्व वसूली की है। मेयर और नगरायुक्त ने अवकाश दिवस में भी जोनल कार्यालय खोलने के निर्देश दिए थे। संपत्ति करदाताओं की सहुलियत के चलते यह निर्णय लिया गया था। अवकाश दिवस में संपत्ति करदाताओं ने बकाया टैक्स का भुगतान करने में काफी दिलचस्पी दिखाई है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक शहरवासियों की सहूलियत को देखकर 10 अक्टूबर को जोनल कार्यालयों और आस-पास के क्षेत्रों में शिविर लगाए गए, जिनमें बढ़-चढ़कर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने के लिए शहरवासी आए और अपना संपत्ति कर जमा किया। पार्षदों के सहयोग से सभी जोन में जोनल प्रभारियों की देखरेख में टैक्स वसूली की गई।

कविनगर जोन में जोनल प्रभारी हरी कृष्ण गुप्ता द्वारा 4377639, मोहन नगर जोन में जोनल प्रभारी राजवीर की देखरेख में 2234353, जोनल प्रभारी सिटी जोन सुधीर शर्मा की देखरेख में 2733944, विजय नगर जोन में बनारसी दास की देखरेख में 925115 और वसुंधरा जोन के जोनल प्रभारी एसके राय की देखरेख में 4979132 की टैक्स वसूली की गई। कुल 15250183 रुपए संपत्ति कर के रूप में वसूले गए। शहरवासियों को 20 प्रतिशत छूट का लाभ भी दिया गया। इस दौरान शहरवासियों में संपत्ति कर जमा करने का उत्साह देखा गया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर निगम टैक्स वसूली में विशेष सहयोग प्राप्त कराया गया। महापौर आशा शर्मा तथा नगरायुक्त द्वारा शहरवासियों से अक्टूबर माह में 20 प्रतिशत छूट का लाभ उठाने के लिए जनता से अपील की गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.