अश्लील इशारे, छेड़खानी, रुपए न मिलने पर मनचले ने महिला को भेजा खून से लिखा लेटर, जानिए क्या है पूरा मामला

Ghaziabad News : अश्लील इशारे, छेड़खानी, रुपए न मिलने पर मनचले ने महिला को भेजा खून से लिखा लेटर, जानिए क्या है पूरा मामला

अश्लील इशारे, छेड़खानी, रुपए न मिलने पर मनचले ने महिला को भेजा खून से लिखा लेटर, जानिए क्या है पूरा मामला

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से महिला के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें मनचले के द्वारा करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पीड़ित महिला को मनचला काफी दिनों से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। कभी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की बात कहता है तो कभी नया मोबाइल फोन मांगता है। उसकी मांग पूरी नहीं होने पर उसने खून से सनी एक चिट्ठी और ब्लेड महिला को भेज दिया। इससे महिला काफी डरी हुई है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला 
सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि विश्वकर्मा कालोनी का हैदर अली खान पिछले कई दिन से उन्हें परेशान कर रहा है। आरोप है हैदर आते-जाते उनका पीछा करता है और अश्लील इशारे करते हुए अभद्र टिप्पणी भी करता है। उनके घर के बाहर खड़े होकर उन्हें देर-देर तक घूरता है।

खून से लिखी चिट्ठी भेजी
पीड़िता का कहना है कि वह आरोपित की हरकतों को नजर अंदाज करती रहीं, लेकिन अब उसकी हिम्मत बढ़ गई है। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने चिट्ठी लिखकर उनकी कार के दरवाजे के हैंडिल में फसांकर चला गया। चिट्ठी में उसने अपना मोबाइल नंबर और खाता नंबर लिखा था। एक-एक कर वह चार चिट्ठी लिख चुका है। वह पैसे ट्रांसफर करने व मोबाइल दिलाने की मांग करता है। आरोपि ने उन्हें डराने के लिए अंतिम चिट्ठी लिखी। इसके अंदर खून और ब्लेड रखा मिला। परेशान होकर उन्होंने स्वजन से शिकायत की और थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई। 

आरोपी को किया गिरफ्तार 
एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हैदर अली को गिरफ्तार किया गया है। वह पहले भी छेड़छाड़ के एक मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.