गाजियाबाद में ओमीक्रॉन को लेकर बढ़ा खतरा, महाराष्ट्र से आए बुजुर्ग दंपत्ति के बाद लोगों में दहशत

CORONAVIRUS 3.0 : गाजियाबाद में ओमीक्रॉन को लेकर बढ़ा खतरा, महाराष्ट्र से आए बुजुर्ग दंपत्ति के बाद लोगों में दहशत

गाजियाबाद में ओमीक्रॉन को लेकर बढ़ा खतरा, महाराष्ट्र से आए बुजुर्ग दंपत्ति के बाद लोगों में दहशत

Google Image | Symbolic Photo

CORONAVIRUS 3.0 : गाजियाबाद के नेहरू नगर में एक बुजुर्ग पति-पत्नी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस मामले के बाद गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमित पाए जाने वाले बुजुर्ग दंपत्ति महाराष्ट्र से यात्रा कर गाजियाबाद लौटे थे। दोनों की तबीयत खराब होने गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली। जिसके बाद दोनों आरटी पीसीआर जांच की गई। जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम की निगरानी में उन्हें होम आइसोलेट करते हुए उनका उपचार शुरू कर दिया है।

78 लोगों को चिन्हित किया
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बुजुर्ग दंपत्ति को उनके घर में ही आइसोलेट किया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग अभियान के तहत 78 लोगों को चिन्हित किया है, जो बुजुर्ग दंपत्ति के संपर्क में आए थे। उनकी जांच कराई जा रही है। इसके अलावा मुहल्ले के अन्य लोगों में संक्रमण तो नहीं फैला, इसकी जांच के लिए अब सभी की टेस्टिंग कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पांच टीमों को लगाया गया है। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग दंपत्ति में अभी तक ओमीक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

मुंबई से आए थे बुजुर्ग दंपत्ति
गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति महाराष्ट्र की यात्रा पर गए थे। वे दोनों मुंबई से जयपुर होते हुए 29 नवंबर को गाजियाबाद लौटे तो दोनों की ही तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली। इसके बाद दोनों की आरटी पीसीआर जांच कराई गई। शुक्रवार को आरटी पीसीआर की जांच में दोनों ही संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गाजियाबाद में कोरोना की दूसरी लहर के बाद संक्रमित लोगों की संख्या शून्य हो चुकी थी। अब बुजुर्ग दंपत्ति के संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग फिर एलर्ट मोड पर आ गया है।

पूरे मोहल्ले की जांच होगी
फिलहाल, दोनों को ही होम आइसोलेट करते हुए उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं, नेहरू नगर में कैंप लगाकर पूरे मोहल्ले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि टीम हर क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की पूरी तरह से निगरानी में जुटी हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.