जनता का काम नहीं करने पर अफसरों पर कसेगा शिकंजा

गाजियाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष : जनता का काम नहीं करने पर अफसरों पर कसेगा शिकंजा

 जनता का काम नहीं करने पर अफसरों पर कसेगा शिकंजा

Tricity Today | Symbolic

Ghaziabad News : मोदीनगर तहसील का उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दफ्तर में रखी फाईलों पर जमी धूल मिट्टी का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालयों, रिकार्ड रूम और राजस्व हवालात का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों का कार्य नियमानुसार समय पर पूर्ण किया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं पाया जाता हैं तो उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे द्वारा एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, रिकार्ड रूम, राजस्व हवालात, नजारत, रजिस्ट्रार और कानूनगो समेत पूरी तहसील का निरीक्षण किया गया। इस दौरान फाइलों की जांच करते हुए उन्होंने कहा कि सभी फाईलों के रिकॉर्ड को दिए गए समय अनुसार ऑनलाइन अपडेट किया जाए। उन्होंने खतौनी की नकल निकलवाने के लिए आए लोगों से भी वार्ता कि और जाना की उनका कार्य समय पर होता है या नहीं। 

इस व्यक्ति की शिकायत पर हुआ एक्शन
एक व्यक्ति सतेन्द्र ने बताया कि वह 15 मिनट पहले लाईन में लगा था और अब उसे खतौनी की नकल मिल गई हैं। और लोगों से पूछने पर अध्यक्ष ने पाया कि सभी का कहना यही था कि 10 से 20 मिनट में सभी के कार्य हो जाते हैं। सभी लोगों द्वारा इन्टरनेट व सर्वर की समस्या बताई गई। जिसकी वजह से कई बार चक्कर काटने पड़े हैं। कर्मचारियों ने कहा कि इंटरनेट की समस्या नहीं हैं। अक्सर सर्वर डाउन रहने पर कार्य नहीं हो पाता है। इस पर रजनीश दुबे ने कहा कि इस मामले का समाधान जल्द करवा दिया जायेगा। इसके बाद उन्होंने रिकार्ड रूप में फाइलों की जांच की और नजारत में पहुंचकर बकायेदारों के भी रजिस्टर जांचे।

स्वच्छ और सुविधाजनक होना चाहिए कार्यालय
रजनीश दुबे ने तहसील के निरीक्षण के दौरान कहा कि कार्यालय छोटा हो या बड़ा वहां साफ-सफाई और स्वच्छता होनी जरूरी है। क्योंकि एक स्वच्छ वातावरण में ही सकारात्मक सोच का विकास होता हैं। यहां पूरे तहसील की जनता आती है और कई बार उन्हें अपने कार्य के पूर्ण करने के लिए काफी समय का तक इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान उन्हें किसी असुविधा का सामना ना करना पड़ें। इसके लिए उनके बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय आदि की सुविधा होनी चाहिए। गर्मियों में सीमेंट की बनी बेंच गर्म हो जाती हैं। उनकी जगह पर लकड़ियों के बेंच लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी से निजात पाने के लिए पंखों एवं विद्युत की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए।

अधिकारियों के लिए चेतावनी
रजनीश दुबे से सभी कानूनगो, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसडीएम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी को हिदायत देते हुए कहा कि कार्य नियमानुसार समय पर पूर्ण किया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं पाया जाता हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जा सकती है। अपने पद की गरिमा को समझते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निवर्हन करें। निरीक्षण के बाद रजनीश दुबे ने नोएडा प्रस्थान किया। निरीक्षण के दौरान मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे और जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.