बेटी पैदा हुई तो पति बोला- इसे कौन पालेगा, मायके वालों से मांगे 5 लाख रुपए

Ghaziabad News : बेटी पैदा हुई तो पति बोला- इसे कौन पालेगा, मायके वालों से मांगे 5 लाख रुपए

बेटी पैदा हुई तो पति बोला- इसे कौन पालेगा, मायके वालों से मांगे 5 लाख रुपए

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : देश में हर दिन दहेज उत्पीड़न के हजारों मामले आते हैं लड़की परिवार वाले लड़की को दहेज के चलते मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते पाए जाते हैं। ऐसे कई मामले होते हैं, जिनमें शादी के 10 साल तक भी लड़की दहेज उत्पीड़न का शिकार पाई जाती है। ऐसा ही ताजा मामला गाजियाबाद के विजय नगर से सामने आया है।  जिसमें महिला को बेटी पैदा करने पर ससुराल वालों ने घर से भगा दिया। 

क्या है पूरा मामला 
पति समेत छह लोगों के खिलाफ घंटाघर पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में विजय नगर में रहने वाले एक युवक से हुई थी।  पीड़िता का आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से पति और उसके ससुराल वाले उसे दहेज के चलते प्रताड़ित कर रहे हैं। लेकिन समाज में इज्जतके चलते वह चुप थी लेकिन अब दहेज लोपियो ने हद ही पार क्र दी। कुछ समय पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद से ससुराल उसकी नाक में दम कर रखा है। आरोप है कि अब वह पैदा हुई मासूम बच्ची की परवरिश के लिए मायके वालों से पैसे लाने की जिद कर रहे थे। वह हर रोज बेटी पैदा होने पर उसे ताने देते थे। विरोध करने पर उसके साथ काफी मारपीट भी की और कुछ दिनों पहले उसे बच्ची के साथ मायके छोड़ गए। नवंबर 2022 में जब उनके परिवार ने ससुराल वालों से बात करके समझाने की बात कही तो ससुराल वाले  बेटी की परवरिश के लिए पांच लाख और एक कीमती कार मांग करने लगे। जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। 

पुलिस ने की दहेज लोभियों पर एफआईआर दर्ज 
वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान दहेज मांगने की कोई भी बात अगर पाई जाती है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.