25 करोड़ में होगा तैयार, 14 वर्षों के वनवास के साथ जानिए और क्या होगा खास

गाजियाबाद में रामायण थीम पर पार्क : 25 करोड़ में होगा तैयार, 14 वर्षों के वनवास के साथ जानिए और क्या होगा खास

25 करोड़ में होगा तैयार, 14 वर्षों के वनवास के साथ जानिए और क्या होगा खास

Google image | रामायण थीम पर बनेगा पार्क

Ghaziabad News : गाजियाबाद में "राम पथ' थीम पर आधारित पार्क विकसित किया जाएगा पार्क में भगवान श्री राम के 14 वर्षों के वनवास के दौरान घटित घटनाओं का खूबसूरत चित्रण दर्शाया जाएगा। शासन ने गाजियाबाद में पर्यटन के उद्देश्य से पार्क को विकसित करने के निर्देश दिए हैं। पार्क को भव्य और अलौकिक बनाने के लिए कंपनियों से इस प्रोजेक्ट के लिए प्रेजेंटेशन देने की को कहा गया है। पार्क गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा कोयल एन्क्लेव में बनाया जाएगा। पार्क पर 25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की लोनी भोपुरा रोड पर स्थित कोयल एनक्लेव योजना में 22700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 'राम पथ' थीम पर पार्क विकसित किया जाएगा। यह अपनी तरह का विशेष पार्क होगा। पार्क में भगवान श्री राम की 14 वर्षों की वनवास यात्रा का चित्रण किया जाएगा। कोयल एन्क्लेव योजना वर्ष 2005 में जीडीए द्वारा विकसित की गई थी। 40 से 50 एकड़ में विकसित इस योजना में आवासीय समूह, व्यावसायिक भूखंड व अस्पतालों के लिए भूखंड आवंटित किए गए थे। कोयल एनक्लेव योजना में पहले से 22700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पार्क विकसित है। इस पार्क के अंदर अब रामायण थीम पर पार्क विकसित किया जाएगा।

भव्य और दिव्य होगा पार्क
जीडीए के चीफ इंजीनियर मानवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. से निर्देश मिलने पर जीडीए में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भारतीय धर्म ग्रंथ रामायण पर आधारित 'राम पथ' थीम पर पार्क विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्क को दिव्य और भव्य बनाने के लिए इस पूरी योजना पर 25 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे। मानवेंद्र सिम नहीं बताया कि कंपनियों को प्रोजेक्ट सौंपने से पहले प्रेजेंटेशन देने के लिए कहा गया है।

लोगों को मिलेगी घूमने की एक नई जगह
गाजियाबाद में पर्यटन के उद्देश्य से पार्क को विकसित किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पार्क को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। साहिबाबाद लोन और आसपास के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। यहां आवासीय क्षेत्र तेजी से विकास कर रहे हैं जिसे देखते हुए इस क्षेत्र में रामायण थीम पर पार्क विकसित करने का फैसला लिया गया है। यहां रहने वाले लोगों के पास पर्यटन करने का एक शानदार विकल्प मौजूद रहेगा। इस प्रोजेक्ट पर लोकसभा चुनाव से पहले कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.