उद्धाटन से पहले रैपिडएक्स ट्रेन का किराया भी जान लें, नवरात्र में पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Ghaziabad News : उद्धाटन से पहले रैपिडएक्स ट्रेन का किराया भी जान लें, नवरात्र में पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

उद्धाटन से पहले रैपिडएक्स ट्रेन का किराया भी जान लें, नवरात्र में पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Tricity Today | उद्धाटन से पहले रैपिडएक्स ट्रेन का किराया

Ghaziabad News : देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को कर सकते हैं। इसको लेकर वसुंधरा सेक्टर 8 स्थित मैदान में तैयारी भी चल रही है। रैपिडएक्स ट्रेन में 6 कोच हैं। इनमें से पांच स्टैंडर्ड और एक एक प्रीमियम कोच है। प्रीमियम कोच में सफर करने पर यात्रियों को किराया अधिक देना होगा यात्रियों को टिकट गुलधर और दुहाई स्टेशन के प्रथम स्थल पर मिलेगा। वहां पर टिकट मशीन (टिकट वेंडिंग मशीन) और टिकट काउंटर बनाए गए हैं। 

यात्री किराये में कटौती
दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को किराये में रियायत मिलेगी। टिकट मिलने के बाद दूसरे तल पर जाकर यात्री रैपिडएक्स ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इसके अलावा जो यात्री रोजाना रैपिडएक्स ट्रेन में सफर करेंगे उनके लिए टिकट के दाम में छूट की सुविधा दी जा सकती है। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र रैपिडएक्स स्टेशन के नजदीक है। वह औद्योगिक क्षेत्र साइट 4 से सटा हुआ है। यहां से आनंद औद्योगिक क्षेत्र 2 किलोमीटर, राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र 3 किलोमीटर है। इन सभी औद्योगिक क्षेत्र से में 3000 से अधिक औद्योगिक इकाइयां पंजीकृत हैं। औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारी और कामगारों की किल्लत बनी रहती है। किल्लत की एक बड़ी वजह बस का अधिक किराया भी है। बस से समय भी अधिक लगता है। 

मोदीनगर और मुरादनगर से आसान होगा आना
अब रैपिडएक्स चालू होने से इकाइयों में मोदीनगर, मुरादनगर, दुहाई के गांव से भी लोगों को यहां नौकरी करना आसान हो जाएगा। वे महज 10 से 12 मिनट में ही मुरादनगर से साहिबाबाद पहुंच जाएंगे। यात्रा भी सस्ती रहेगी। औद्योगिक क्षेत्र में कामगार और कारीगर की किल्लत नहीं रहेगी। इससे उत्पादन में इजाफा होगा। पहले के मुकाबले अधिक तेज गति से उद्योगों का पहिया दौड़ेगा। टिकट के दाम तय करने के लिए मंथन चल रहा है। उम्मीद है कि रैपिडएक्स ट्रेन के उद्घाटन से 48 या 72 घंटे पहले टिकट के दाम घोषित कर दिए जाएंगे। रैपिडएक्स रेल का किराया शुरू में कम रखने पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक यात्री रैपिडएक्स रेल का प्रयोग कर सकें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.